-
गुरु, 23 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Virat Kohli Scored A Century Against South Africa In Raipur Coach Gautam Gambhirs Reaction Went Viral
IND vs SA: विराट कोहली के शतक पर कोच गौतम गंभीर का ‘कड़क’ रिएक्शन, वायरल हुआ वीडियो
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Gautam Gambhir: रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे वनडे में विराट कोहली ने 93 गेंदों में 102 रन बनाकर शतक जड़ा। कोहली के शतक के बाद गौतम गंभीर का रिएक्शन वायरल हुआ।

विराट कोहली और गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया)
Gautam Gambhir’s reaction on Virat Kohli’s Century: रायपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे में विराट कोहली ने कमाल कर दिया। उन्होंने पहले मैच में 135 रन की धमाकेदार पारी खेली थी और रायपुर में भी अपनी लय बनाए रखते हुए 93 गेंदों में 102 रन बनाए। यह उनके वनडे करियर का 53वां शतक था। कोहली की इस पारी में 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे, जिसने टीम इंडिया को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
गौतम गंभीर का वायरल रिएक्शन
कोहली के शतक के बाद डग आउट में बैठे पूर्व कप्तान गौतम गंभीर का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गंभीर ने हल्की ताली बजाई, लेकिन उनके चेहरे पर खुशी का स्पष्ट इजहार नहीं देखा गया। कोहली ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया और शानदार अंदाज में जश्न मनाया। यह बैक टू बैक उनका 10वां शतक भी साबित हुआ।
pic.twitter.com/C6f6m1FZ52 — , (@goatvikalt) December 3, 2025
ऋतुराज गायकवाड़ का शानदार शतक
विराट के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने भी नंबर चार पर बैटिंग करते हुए 83 गेंदों में 105 रन बनाए। इसमें 12 चौके और 2 छक्के शामिल थे। यह उनके वनडे करियर का पहला शतक था। गायकवाड़ और कोहली ने मिलकर टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण साझेदारी बनाई और साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच में भारत को मजबूत स्थिति दी।
कोहली ने रोहित-सचिन को किया पीछे
विराट कोहली वनडे क्रिकेट में लगातार 50+ स्कोर बनाने के मामले में सबसे आगे निकल चुके हैं। उनकी पिछली तीन पारियां 74*(81), 135(120) और 50*(47) ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह कितने बेहतरीन फॉर्म में हैं। कोहली ने अपने करियर में अब तक 13 बार ऐसा सिलसिला बनाया है जिसमें उन्होंने लगातार तीन या उससे अधिक मैचों में 50 से ऊपर का स्कोर किया हो।
सम्बंधित ख़बरें
चाइना ओपन में लक्ष्य सेन की शानदार जीत, अब प्री-क्वार्टर फाइनल में विक्टर लाई से होगी भिड़ंत
क्या अभिषेक शर्मा के नाम जुड़ जाएगा ये शर्मनाक वर्ल्ड रिकॉर्ड? 2026 में 9 डक ने बढ़ाई चिंता
LPL के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी का शिकार हुए कुसल मेंडिस, भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले फिटनेस पर सस्पेंस
बांग्लादेश के स्टार पेसर ने छोड़ी LPL, ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए किया बड़ा फैसला
ये भी पढ़ें: रांची से रायपुर तक कोहली का ‘विराट शो’, ठोका लगातार दूसरा शतक, अफ्रीकी गेंदबाजों की उधेड़ी बखिया
मैच का हाल
भारत ने दूसरे वनडे में 48 ओवर में 336 रन बनाए। विराट कोहली और ऋतुराज गायकवाड़ ने शतक जमाया, जबकि केएल राहुल 37 गेंदों में 52* रन पर हैं। यशस्वी जायसवाल ने 38 गेंदों में 22 रन जोड़े। रांची में पहले मैच में भारत ने 349 रन बनाए थे और 17 रनों से जीत हासिल की थी। इस मुकाबले में भी भारतीय टीम की नजर जीत पर है।
Virat kohli scored a century against south africa in raipur coach gautam gambhirs reaction went viral
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
NEET Paper Leak मामले में रुपाली गांगुली की एंट्री, बोली- कानून हाथ में लेने वाले छात्र नहीं
Jul 23, 2026 | 12:36 PMनागपुर स्मार्ट सिटी का अजीब विकास: मनीषनगर टी-पॉइंट पर चमचमाती सड़कों के बीच गड्डों का जाल, उठे सवाल!
Jul 23, 2026 | 12:35 PMराजा रघुवंशी मर्डर केस: सोनम रघुवंशी की जमानत रद्द, सुप्रीम कोर्ट ने 3 हफ्ते में सरेंडर करने का दिया आदेश
Jul 23, 2026 | 12:34 PM‘आंख के बदले आंख’! ट्रंप के ‘एक के बदले एक’ वाले अल्टीमेटम पर ईरान की खुली चुनौती
Jul 23, 2026 | 12:34 PMमहाराष्ट्र में कैब राइड कैंसिल करना चालकों को पड़ेगा भारी, महत्वपूर्ण स्थानों के लिए लगेगा 5 गुना जुर्माना!
Jul 23, 2026 | 12:33 PMWorld Sjogren’s Day 2026: क्या है स्जोग्रेन सिंड्रोम? जानें इसके लक्षण, कारण और बचाव के तरीके
Jul 23, 2026 | 12:32 PMनागपुर एयरपोर्ट पर नहीं मिल रही पोर्टर सुविधा, यात्री ही बने कुली; खुद ढोना पड़ रहा भारी सामान
Jul 23, 2026 | 12:30 PMवीडियो गैलरी

Left-Right ने कर दिया खेल…Student Protest पर बृजभूषण सिंह का बड़ा बयान, बोले हाईजैक हुआ छात्र आंदोलन- VIDEO
Jul 22, 2026 | 10:49 PM
NEET पेपर लीक पर छलका अनुपम खेर का दर्द! छात्रों का ये हाल देख सरेआम कह दी बहुत बड़ी बात, देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:46 PM
NEET पेपर लीक पर संसद में बवाल, अखिलेश यादव ने BJP पर दागे तीखे सवाल, बोले- छात्रों के कपड़े फाड़े- VIDEO
Jul 22, 2026 | 09:34 PM
नसीरुद्दीन शाह का फूटा गुस्सा! छात्रों की पिटाई देख सरेआम कह दी ऐसी बात, VIDEO देख कांप उठेगी रूह
Jul 22, 2026 | 09:33 PM
CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM














