विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब दिखेंगे खेलते? जानें कैसा रहेगा 2026 में भारत का ODI शेड्यूल

Virat Kohli and Rohit Sharma: भारत ने विशाखापत्तनम में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर तीन मैचों की वनडे सीरीज़ 2-1 से जीती। इस सीरीज के बाद अब रोहित और विराट एक साथ खेलते हुए अगले साल दिखेंगे।
विराट कोहली और रोहित शर्मा अब कब दिखेंगे खेलते? जानें कैसा रहेगा 2026 में भारत का ODI शेड्यूल
विराट कोहली और रोहित शर्मा (फोटो-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

India ODI Schedule: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए तीन मैचों की वनडे सीरीज को भारतीय टीम ने 2-1 से जीत लिया है। विशाखापत्तनम में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर जीत हासिल कर ली है। इस जीत और सीरीज में विराट कोहली और रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया है।

इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली शानदार फॉर्म में दिखें। कोहली ने पहले दो मैचों में लगातार शतक बनाया। वहीं तीसरे मुकाबले में नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। कोहली ने पहले मैच में 135, दूसरे मैच में 102 और तीसरे मैच में नाबाद 65 रनों की पारी खेली। वहीं रोहित शर्मा ने इस सीरीज में दो अर्धशतक लगाए। रोहित ने पहले मैच में 57, दूसरे मैच में 14 और तीसरे और आखिरी मुकाबले में 75 रनों की पारी खेली।

जनवरी मे दोनों एक साथ दिखेंगे खेलते

अब दोनों एक साथ अगले साल ही खेलते दिखेंगे। भारतीय टीम अब न्यूजीलैंड के खिलाफ जनवरी 2026 में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। यह मुकाबला 11 जनवरी से शुरू होगा। इस वनडे सीरीज का पहला मुकाबला वडोदरा में खेला जाएगा। जबकि दूसरा मुकाबला राजकोट और तीसरा मुकाबला इंदौर में खेला जाएगा।

2026 में भारत का पूरा वनडे शेड्यूल

तारीख विपक्षी टीम मैचों की संख्या घरेलू/विदेशी
जनवरी न्यूजीलैंड 3 ODIs घरेलू
जून अफगानिस्तान 3 ODIs घरेलू
जुलाई इंग्लैंड 3 ODIs विदेशी
सितंबर-अक्टूबर वेस्ट इंडीज 3 ODIs घरेलू
अक्टूबर-नवंबर न्यूजीलैंड 3 ODIs विदेशी
दिसंबर श्रीलंका 3 ODIs घरेलू

न्यूजीलैंड से पहले विजय हजारे ट्रॉफी में खेलते दिखेंगे दोनों खिलाड़ी

BCCI ने इस साल से सभी क्रिकेटरों के लिए इंटरनेशनल सिलेक्शन के लिए घरेलू क्रिकेट में खेलना अनिवार्य कर दिया है। कोहली और रोहित इस साल पहले ही रणजी ट्रॉफी में दिल्ली और मुंबई के लिए खेल चुके हैं, और अब उनका ध्यान आगामी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों पर है। ऐसे में दोनों खिलाड़ी अपने-अपने टीम से विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में खेलते दिख सकते हैं।

इस टूर्नामेंट में रोहित शर्मा मुंबई की टीम और विराट कोहली दिल्ली की टीम से खेलते दिखेंगे। दोनों ने इस टूर्नामेंट के लिए अपनी उपलब्धता की पुष्टि कर दी है। रोहित शर्मा पूरा टूर्नामेंट खेलेंगे। जबकि विराट कोहली लीग के कुछ मैच ही खेलेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए अभी टीम का घोषणा नहीं हुआ है। दोनों खिलाड़ियों की नजरें आने वाले वर्ल्ड कप पर टिकी हुई है। दोनों अपने आप को 2027 के वर्ल्ड कप के लिए फिट रख रहे हैं।

मुकाबले का हाल

विशाखापत्तनम में टॉस हारकर बल्लेबाजी के लिए उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 47.5 ओवरों में 270 रन पर सिमट गई। इस पारी में क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 106 रन बनाए। मेजबान टीम की तरफ से प्रसिद्ध कृष्णा और कुलदीप यादव ने 4-4 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में भारत ने 39.5 ओवरों में 9 विकेट शेष रहते जीत दर्ज की। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल ने 116 रन की नाबाद पारी खेली, जबकि रोहित शर्मा ने 75 रन टीम के खाते में जोड़े। विराट कोहली ने नाबाद 65 रन बनाए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com