संजू सैमसन और रवि बिश्नोई (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs NZ: चौथे टी20 में टीम इंडिया की हार के ये हैं 4 विलेन, न्यूजीलैंड के सामने कटाई नाक

India vs New Zealand: विशाखापत्तनम में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से हराया। इस जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में स्कोर 3-1 हो गया।

संजय सिंह बिष्ट

New Zealand beat India in 4th T20I by 50 Runs: विशाखापत्तनम के एसीए वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला 28 जनवरी को खेला गया। इस मैच में न्यूजीलैंड ने भारत को 50 रन से शिकस्त देकर सीरीज में जीत का खाता खोला। पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने 215 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में भारतीय टीम 165 रन पर सिमट गई। इस हार में टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके।

1. कप्तान सूर्यकुमार यादव से नहीं मिली उम्मीद के मुताबिक पारी

अभिषेक शर्मा के पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव पर पारी संभालने की जिम्मेदारी थी। हालांकि, सूर्या इस मौके का फायदा नहीं उठा सके और सिर्फ 8 गेंदों में 8 रन बनाकर जैकब डफी की गेंद पर कॉट एंड बोल्ड हो गए। कप्तान की यह विफलता टीम पर भारी पड़ी।

2. संजू सैमसन का लगातार खराब प्रदर्शन

संजू सैमसन का बल्ला पूरी टी20 सीरीज में खामोश नजर आया। चौथे मुकाबले में भी वह बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। संजू ने 15 गेंदों में 24 रन बनाए, लेकिन एक सेट बल्लेबाज के तौर पर वह पारी को आगे नहीं बढ़ा सके। उनसे टीम को कहीं ज्यादा योगदान की उम्मीद थी।

3. हर्षित राणा रहे पूरी तरह फ्लॉप

इस मैच में हर्षित राणा का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से निराशाजनक रहा। गेंदबाजी में उन्होंने चार ओवर में 54 रन लुटा दिए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। इसके बाद बल्लेबाजी में भी वह 13 गेंदों में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए।

4. रवि बिश्नोई की महंगी गेंदबाजी

लेग स्पिनर रवि बिश्नोई भी इस मैच में प्रभाव नहीं छोड़ सके। उन्होंने अपने चार ओवर में 49 रन खर्च किए और सिर्फ एक विकेट ही ले पाए। मिडिल ओवर्स में रन रोकने में नाकामी ने भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं।

इन सब के खराब प्रदर्शन से इतर भारत की ओर से शिवम दुबे ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को संभालने की कोशिश की। दुबे ने 23 गेंदों में 65 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल थे। उन्होंने सिर्फ 15 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर टी20 में भारत की ओर से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा। टॉप ऑर्डर के फ्लॉप रहने के बीच दुबे की यह पारी भारत के लिए एकमात्र सकारात्मक पहलू रही। उन्होंने हर्षित राणा के साथ अहम अर्धशतकीय साझेदारी भी की।

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें

30 नवंबर से पेंशन आना हो जाएगा बंद, UPS पेंशनर्स फटाफट पूरा करें ये काम

कर्जत में 100 एकड़ का अनंत आश्रय, 5,000 से अधिक लोगों को मिलेगा घर; बदलेगी आसपास के गांवों की तस्वीर?