इंग्लैंड क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

SL vs ENG: श्रीलंका में गरजा जो रूट का बल्ला, इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में दर्ज की जीत; सीरीज 1-1 से हुई बराबर

England vs Sri Lanka: श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 24 जनवरी को खेला गया। इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर ली।

संजय सिंह बिष्ट

England beat Sri Lanka in 2nd ODI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम वर्तमान में श्रीलंका दौरे पर है, जहां तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में इंग्लैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 5 विकेट से हराया और तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया। इंग्लैंड की जीत में जो रूट की अर्धशतकीय पारी ने अहम योगदान दिया।

श्रीलंका की पारी

श्रीलंका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में केवल 219 रन ही बनाए। सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने 37 गेंदों में 26 रन बनाए, जबकि कामिल मिसारा ने 12 गेंदों में 5 रन ही बना पाए। कुसल मेंडिस ने 45 गेंदों में 26 और धनंजय डी सिल्वा ने 59 गेंदों में 40 रन बनाए। कप्तान चरित असलंका ने पांचवें नंबर पर 64 गेंदों में 45 रन की पारी खेली। हालांकि, श्रीलंका के बल्लेबाज बड़ी पारी बनाने में सफल नहीं हुए। इंग्लैंड की ओर से जेमी ओवर्टन और आदिल रशीद ने समान रूप से 2-2 विकेट लिए और श्रीलंका की पारी को 219/10 पर समेट दिया।

जो रूट ने बनाए मैच जीताऊ 75 रन

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत धीमी रही। सलामी बल्लेबाज रेहान अहमद ने 18 गेंदों में 13 रन बनाए। बेन डकेट ने 52 गेंदों में 39 रन बनाकर टीम को स्थिरता दी। लेकिन मैच का असली हीरो जो रूट रहे, जिन्होंने 90 गेंदों में 75 रन बनाए और 5 चौके लगाए।

पांचवें नंबर पर कप्तान हैरी ब्रूक ने 75 गेंदों में 42 रन बनाए। अंत में जोस बटलर ने 21 गेंदों में 33 और विल जैक्स ने 8 गेंदों में 8 रन बनाकर इंग्लैंड को लक्ष्य हासिल करने में मदद की। इंग्लैंड ने 46.2 ओवर में 223/5 रन बनाकर 220 रन के लक्ष्य को आसानी से पूरा कर लिया। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सीरीज को बराबर किया और मानसिक बढ़त हासिल की। जो रूट और जोस बटलर की पारी ने टीम को संकट से उबारा और लक्ष्य आसान बनाया। इंग्लैंड के गेंदबाजों ने भी सही समय पर विकेट लेकर श्रीलंका की पारी को सीमित किया।

तीसरा मुकाबला होगा निर्णायक

तीन मैचों की वनडे सीरीज का अंतिम मुकाबला अब निर्णायक होगा। इंग्लैंड और श्रीलंका दोनों टीमों के लिए यह मैच बेहद महत्वपूर्ण होगा। जो भी टीम अंतिम मैच में जीत दर्ज करेगी, वह सीरीज में 2-1 से विजयी होगी। इंग्लैंड की नजर लगातार शानदार प्रदर्शन जारी रखने और सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि श्रीलंका वापसी कर जीत हासिल करने की कोशिश करेगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान