इंडिया वर्सेस पाकिस्तान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दुबई में खेला जाएगा एशिया कप का महामुकाबला, 14 सितंबर को होगा भारत-पाक का सामना

Asia Cup 2025, IND vs PAK, 14th Sept.: एसीसी ने एशिया कप के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारत और पाकिस्तान का महामुकाबला 14 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

उज्जवल सिन्हा

Asia Cup 2025 Schedule Announced: एशिया कप 2025 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। भारत और पाकिस्तान का मुकाबला 14 सिंतबर को दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा।

एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने एशिया कप के लिए दुबई और अबू धाबी को मेजबान शहरों के रूप में चुना है। सभी मुकाबले इन दो मैदानों में ही खेले जाएंगे। एशिया कप में भारतीय टीम का पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के साथ खेला जाएगा। यह मुकाबला दुबई में होगा। उसके बाद 14 को पाकिस्तान और 19 को ओमान के साथ मुकाबला होगा।

एक सुपर फोर मैच (22 सितंबर को ए2 और बी1 के बीच) भी अबू धाबी में होगा, जबकि शेष पांच सुपर फोर मैच और फाइनल (28 सितंबर को) दुबई में खेला जाएगा।

एशिया कप 2025 का शेड्यूल

तारीख दिन समूह/चरण टीम 1 टीम 2 स्थान
9 सितम्बर मंगलवार ग्रुप B अफगानिस्तान हांगकांग अबू धाबी
10 सितम्बर बुधवार ग्रुप A भारत यूएई दुबई
11 सितम्बर गुरुवार ग्रुप B बांग्लादेश हांगकांग अबू धाबी
12 सितम्बर शुक्रवार ग्रुप A पाकिस्तान ओमान दुबई
13 सितम्बर शनिवार ग्रुप B बांग्लादेश श्रीलंका अबू धाबी
14 सितम्बर रविवार ग्रुप A भारत पाकिस्तान दुबई
15 सितम्बर सोमवार ग्रुप A यूएई ओमान अबू धाबी
15 सितम्बर सोमवार ग्रुप B श्रीलंका हांगकांग दुबई
16 सितम्बर मंगलवार ग्रुप B बांग्लादेश अफगानिस्तान अबू धाबी
17 सितम्बर बुधवार ग्रुप A पाकिस्तान यूएई दुबई
18 सितम्बर गुरुवार ग्रुप B श्रीलंका अफगानिस्तान अबू धाबी
19 सितम्बर शुक्रवार ग्रुप A भारत ओमान अबू धाबी
20 सितम्बर शनिवार सुपर फोर B1 B2 दुबई
21 सितम्बर रविवार सुपर फोर A1 A2 दुबई
23 सितम्बर मंगलवार सुपर फोर A2 B1 अबू धाबी
24 सितम्बर बुधवार सुपर फोर A1 B2 दुबई
25 सितम्बर गुरुवार सुपर फोर A2 B2 दुबई
26 सितम्बर रविवार सुपर फोर A1 B1 दुबई
28 सितम्बर मंगलवार फाइनल दुबई

एशिया कप 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेगी। इसमें भारत, श्रीलंका, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग, यूएई और ओमन की टीम इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी। इस टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट का फाइनल 28 सितंबर को खेला जाएगा। एशिया कप 2025 में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान ग्रुप ए का हिस्सा हैं और श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और हांगकांग ग्रुप बी का हिस्सा हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सुपर फोर के लिए क्वालीफाई करेंगी।

भारत और पाकिस्तान के बीच होंगे कई मुकाबले

चिर-प्रतिद्वंद्वी के एक ग्रुप में रहने से मुकाबले का मजा दोगुना हो गया। अब भारत और पाकिस्तान के बीच कई मुकाबले देखने को मिलेंगे। भारत और पाकिस्तान की टीम पहले लीग में भिड़ेगी। उसके बाद सुपर-4 में दोनों टीमों का टक्कर होगा और अगर दोनों टीमें फाइनल में पहुंचने में सफल रहती है तो फिर फाइनल में भी भिड़ंत होगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला