यूपी वारियर्स और दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

DC W vs UPW: पहली जीत की तलाश में जेमिमा रोड्रिग्स की दिल्ली कैपिटल्स, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Womens Premier League 2026: डब्ल्यूपीएल 2026 के सातवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं यूपी वारियर्स की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है।

उज्जवल सिन्हा

Delhi Capitals Women vs UP Warriorz Women, 7th Match: महिला प्रीमियर लीग 2026 का सातवां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी, नवी मुंबई में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के लिए दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने टॉस जीतकर यूपी वारियर्स ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। यूपी की टीम में एकमात्र बदलाव किया गया है।

टॉस जीतने के बाद जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि उनकी टीम पहले गेंदबाज़ी करेगी, क्योंकि दूसरी पारी में ओस आने से बल्लेबाज़ी आसान हो जाती है और यहां किसी भी लक्ष्य का पीछा किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले मैच में टीम ने दबाव में गेंद और बल्ले दोनों से शानदार कैरेक्टर दिखाया, जिससे आत्मविश्वास मिला है।

जेमिमा ने नंदनी की तारीफ की

युवा खिलाड़ी नंदनी की तारीफ करते हुए जेमिमा ने कहा कि वह बहुत सटीक गेंदबाज़ी करती हैं और जिम्मेदारी लेने से नहीं डरतीं। टीम ने जल्दी जीत को लेकर बात की है, लेकिन फोकस प्रोसेस पर रहने और चीज़ों को सिंपल रखने का है। टीम संयोजन में कोई बदलाव नहीं होगा।

यूपी की कप्तान मेग लैनिंग ने किया कहा?

मेग लैनिंग ने कहा कि उनकी टीम भी पहले गेंदबाज़ी करना चाहती थी, क्योंकि पूरे टूर्नामेंट में पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीमों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उनका मानना है कि किसी भी हाल में टीम को अच्छा खेल दिखाना होता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पर शुरुआत में दबाव बनाने का मौका मिलेगा और गेंदबाज़ों को खुद को साबित करने का अच्छा अवसर है। पिछले मैच से सुधार की जरूरत है, जिस पर टीम ने अच्छी चर्चा की है। दिल्ली की टीम में कई वर्ल्ड-क्लास खिलाड़ी हैं, जिन्हें वह अच्छी तरह जानती हैं और इस चुनौती को लेकर उत्साहित हैं। टीम में डिएंड्रा डॉटिन की जगह क्लो ट्रायोन को शामिल किया गया है।

दिल्ली कैपिटल्स और यूपी वारियर्स की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: लिजेल ली (विकेट कीपर), शेफाली वर्मा, लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), चिनेल हेनरी, मारिजाने कैप, स्नेह राणा, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, श्री चरणी

UP वॉरियर्स: मेग लैनिंग (कप्तान), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, किरण नवगिरे, दीप्ति शर्मा, क्लो ट्रायोन, श्वेता सेहरावत (विकेट कीपर), सोफी एक्लेस्टोन, आशा शोभना जॉय, शिखा पांडे, क्रांति गौड़

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा