दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दिल्ली कैपिटल्स ने कई खिलाड़ियों को किया रिलीज, नटराजन और राहुल बने टीम में बरकरार; देखें पूरी लिस्ट

DC team in IPL: दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान अक्षर पटेल, टी नटराजन और केएल राहुल समेत 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया। खराब प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को टीम ने रिलीज कर दिया है।

संजय सिंह बिष्ट

IPL 2026: आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने अपने रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की आधिकारिक लिस्ट जारी कर दी है। बीते सीजन टीम ने शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन बाद में अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम का संतुलन बिगड़ गया और टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई। इस बार दिल्ली ने कुल 17 खिलाड़ियों को रिटेन किया है और कुछ खिलाड़ियों को रिलीज किया गया है, ताकि आगामी सीजन के लिए टीम का संतुलन बेहतर हो सके।

टी नटराजन को फिर मौका

दिल्ली कैपिटल्स ने अनुभवी तेज गेंदबाज टी नटराजन को अपनी रिटेन लिस्ट में शामिल किया है। पिछले सीजन चोटिल होने की वजह से नटराजन ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए थे। उन्हें तमिलनाडु की सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है और वह फिलहाल पूरी तरह फिट हैं। पिछले सीजन दिल्ली ने उन्हें 10.75 करोड़ रुपए की फीस दी थी। टीम का मानना है कि नटराजन आगामी सीजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

कौन हुए रिलीज?

आईपीएल 2025 में कई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन के अनुरूप नहीं दिखे। फाफ डु प्लेसिस और जैक फ्रेजर-मैकगर्क अपनी उम्मीदों पर खरे नहीं उतर सके। अफगानिस्तान के सेदिकुल्लाह अटल और तेज गेंदबाज मोहित शर्मा भी लगातार प्रदर्शन नहीं कर पाए। इसी वजह से दिल्ली कैपिटल्स ने इन खिलाड़ियों को रिलीज करने का फैसला किया है। अब ये खिलाड़ी आगामी मिनी ऑक्शन में अपनी नई टीम के लिए उपलब्ध होंगे।

IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का प्रदर्शन

बीते सीजन दिल्ली कैपिटल्स ने कुल 14 मुकाबले खेले, जिसमें 7 में जीत और 6 में हार का सामना किया। एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया। 15 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर रही। टीम का लक्ष्य अब अगले सीजन बेहतर प्रदर्शन कर प्लेऑफ में जगह बनाना है।

रिटेन और रिलीज की पूरी लिस्ट

रिटेन: अक्षर पटेल, केएल राहुल, कुलदीप यादव, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, मिचेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार, समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, अजय मंडल, करुण नायर, माधव तिवारी, दुष्मंथा चमीरा, त्रिपुराना विजय, नितीश राणा (ट्रेड इन)

रिलीज: फाफ डु प्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मानवंत कुमार, दर्शन नालकंडे, मोहित शर्मा, सेदिकुल्लाह अटल, डोनोवन फरेरा (ट्रेड आउट)

शेष बजट: INR 21.8 करोड़

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान