चेन्नई की टीम (Image- Social Media) 
क्रिकेट

MI vs CSK: मुंबई के खिलाफ मैच से पहले चेन्नई की टीम टूटा दुखों का पहाड़ा, स्टार गेंदबाज की मां का हुआ निधन

Mukesh Choudhary: CSK गेंदबाज मुकेश चौधरी की मां का लंबी बीमारी के बाद निधन। भीलवाड़ा में हुआ अंतिम संस्कार। दुख की इस घड़ी में एमएस धोनी ने फोन पर बढ़ाया हौसला। टीम अगले मुकाबले की तैयारी में।

अर्पित शुक्ला

Mukesh Choudhary Mother Death: चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी के लिए IPL 2026 के बीच एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। उनकी माता प्रेम देवी का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह पिछले करीब एक साल से अस्वस्थ थीं और टाटा मेमोरियल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

आईपीएल के चलते मुकेश अपनी टीम के साथ मुंबई में थे, लेकिन मां के निधन की खबर मिलते ही वे तुरंत भीलवाड़ा के लिए रवाना हो गए। वे अपने ननिहाल गढ़वालों का खेड़ा पहुंचे, जहां बड़े भाई के साथ मिलकर उन्होंने अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं और अपनी मां को मुखाग्नि दी।

सीएसके का कैंप छोड़ घर गए थे मुकेश

हालांकि परिवार लंबे समय से महाराष्ट्र में रह रहा है, लेकिन उनका पैतृक संबंध भीलवाड़ा जिले के परड़ोदास गांव से है, जो उनके अपने जड़ों से गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। इस कठिन समय में महेंद्र सिंह धोनी ने उनका हौसला बढ़ाया। बताया जा रहा है कि धोनी लगातार उनके संपर्क में रहे और मानसिक रूप से उनका समर्थन किया। प्रदर्शन की बात करें तो इस सीजन मुकेश को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। उन्होंने अब तक सिर्फ एक मैच खेला है, जिसमें 2 विकेट लिए। चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 30 लाख रुपये में टीम में शामिल किया था। गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मुकाबला मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला जाना है।

मुकेश चौधरी ने अपनी मां को दी मुखाग्नि

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने अपनी मां के निधन के बाद बेहद भावुक माहौल में अंतिम संस्कार की रस्में पूरी कीं। खबरों के अनुसार, उन्होंने खुद अपनी मां की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके बड़े भाई डॉ. राजेश भी मौजूद रहे, जो उन्हें सीएसके कैंप से भीलवाड़ा लेकर पहुंचे थे। अंतिम संस्कार उनके ननिहाल ‘गढ़वालों का खेड़ा’ में किया गया।

यह घटना उनके लिए व्यक्तिगत तौर पर बड़ा झटका है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस दुखद समय का असर उनके प्रदर्शन पर भी पड़ सकता है। हालांकि IPL जैसे बड़े मंच पर खिलाड़ी अक्सर मानसिक मजबूती के साथ वापसी करते हैं, इसलिए आगे उनके प्रदर्शन पर नजर रहेगी।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल