भारतीय महिला टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल, भारत का भविष्य उज्जवल, पूर्व दिग्गज ने महिला टीम को लेकर दिया बड़ा बयान

पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम के उज्जवल भविष्य की भविष्यवाणी की। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार 127 रन की पारी की सराहना की।

संजय सिंह बिष्ट

Indian Women's Cricket Team: पूर्व भारतीय क्रिकेटर कीर्ति आजाद ने कहा है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य बेहद उज्ज्वल है। उन्होंने टीम के प्रदर्शन की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि युवा खिलाड़ियों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया है। खास तौर पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में जेमिमा रोड्रिग्स की शानदार बल्लेबाजी ने सभी का दिल जीत लिया।

जेमिमा की नाबाद 127 रनों की पारी ने भारत को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कीर्ति आजाद ने कहा कि इस तरह का आत्मविश्वास और निरंतरता महिला क्रिकेट के लिए प्रेरणादायक है। उनका मानना है कि अगर यही जोश और प्रदर्शन बरकरार रहा, तो भारतीय टीम आने वाले वर्षों में विश्व क्रिकेट पर दबदबा बना सकती है।

महिला क्रिकेट का स्तर लगातार सुधर रहा है- कीर्ति आजाद

कीर्ति आजाद ने आईएएनएस से कहा, "महिला क्रिकेट का स्तर लगातार सुधर रहा है। इसका मुख्य कारण इसे मिल रहा बढ़ता प्रचार है। पहले महिला क्रिकेट को उतना प्रोत्साहन नहीं मिलता था, जितना अब मिलता है। अब लड़कियों में इस खेल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है।"

उन्होंने आगे कहा, "जब जेमिमा रोड्रिग्स ने लगातार दो 'शून्य' बनाए और उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया, उस समय लोग उनकी आलोचना कर रहे थे। लेकिन उसके बाद उन्होंने जो शानदार पारियां खेलीं, वो ऐतिहासिक हैं। क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य उज्ज्वल है। एक भारतीय होने के नाते हम चाहते हैं कि भारतीय टीम जीते।"

नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए दूसरे सेमीफाइनल की बात करें, तो ऑस्ट्रेलियाई टीम 49.5 ओवरों में 338 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए फोएबे लिचफील्ड ने सर्वाधिक 119 रन बनाए, जबकि एश्ले गार्डनर ने 63 रन की पारी खेली। भारत की ओर से श्री चरणी और दीप्ति शर्मा को 2-2 विकेट हाथ लगे।

महिला वनडे इतिहास में सिर्फ 2 टीमें ही 300+ के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर सकी थीं। इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ियों के हौसले बुलंद थे। जेमिमा रोड्रिग्स ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत दिलाई। जेमिमा ने 134 गेंदों में 14 चौकों के साथ नाबाद 127 रन बनाए, जबकि कौर ने 89 रन की पारी खेली।

भारतीय टीम फाइनल मैच में 2 नवंबर को साउथ अफ्रीका से भिड़ेगी। इस बार दुनिया को महिला वनडे विश्व कप में एक नई विजेता टीम मिलना निश्चित है।

IANS इनपुट के साथ

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें