मोहम्मद शमी और हसीन जहां (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

डिवोर्स केस में मोहम्मद शमी को लगा बड़ा झटका, हसीन जहां ने कहा- सत्यमेव जयते

मंगलवार को कोलकाता हाईकोर्ट ने मोहम्मद शमी की एक्स वाइफ हसीन जहां के पक्ष में फैसला सुनाया। इस फैसले के मुताबिक शमी को हर महीने गुजारे भत्ते के लिए हसीन जहां को हर महीने 4 लाख रुपये देने होंगे।

संजय सिंह बिष्ट

मोहम्मद शमी पिछले कुछ सालों से डिवोर्स के चलते चर्चा में बने रहते हैं। इसी बीच टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोलकाता हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा है कि मोहम्मद शमी को अब से हर महीने अपनी एक्स वाइफ हसीन जहां को 4 लाख रुपये का गुजारा भत्ता देना होगा।

इसमें वो 1.5 लाख रुपये हसीन जहां को देंगे और 2.5 लाख रुपये अपनी बेटी आईरा शमी के खर्च के लिए देंगे। इसके अलावा पिछले साल का गुजारा भत्ता भी देना होगा, जो कि कुल मिलाकर 3.36 करोड़ रुपये होगा। कोर्ट के इस फैसले के बाद मोहम्मद शमी की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही हैं। गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से शमी और हसीन जहां अलग रह रहे हैं। वहीं, शमी की बेटी की कस्टडी अभी उनकी एक्स वाइफ के पास ही है।

हसीन जहां ने कहा न्याय की जीत

कोर्ट ने ये शमी की एक्स वाइफ के पक्ष में ये फैसला बीते मंगलवार को सुनाया। कोर्ट के फैसले के बाद हसीन जहां ने इसे न्याय की जीत बताया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि अभी झूठ और अन्याय के खिलाफ लड़ाई की ये शुरुआत है। वह आखिरी सांस तक अपनी व बेटी के हक के लिए न्याय की लड़ाई लड़ेंगी। बीते कुछ दिनों पहले मोहम्मद शमी ने अपनी बेटी से अमरोहा में मुलाकात की थी। इस दौरान शमी बेटी से मिलने के लिए कोलकाता पहुंचे थे। उस वक्त हसीन जहां ने इसे महज दिखावा बताया था। जसप्रीत OUT तो फिर IN कौन? एजबेस्टन टेस्ट में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग XI?

2014 में हुआ था निकाह

क्रिकेटर शमी और मॉडल हसीन जहां के बीच साल 2014 में निकाह हुआ था। इसके एक साल के बाद दोनों ने साल 2015 में बेटी आयरा (बेबो) को जन्म दिया था। इसके कुछ समय बाद से दोनों के रिश्ते में खटास आ गई। जिस कारण दोनों के वैवाहिक जीवन में दरार पड़ी। फिर साल 2018 में ये दोनों एक दूसरे के विरोध में खुलकर आमने-सामने आए। उस वक्त हसीन जहां ने मोहम्मद शमी पर मैच फिक्सिंग, घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z