दलीप ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दलीप ट्रॉफी फाइनल से पहले सेंट्रल जोन के 4 खिलाड़ी बाहर, जानें अचानक क्यों हुआ बदलाव

Central Zone Squad for Final: बीसीसीआई ने दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए सेंट्रल जोन की टीम में चार बदलाव किए हैं। भारत ए टीम चयन के कारण कई खिलाड़ियों को मुख्य टीम से बाहर किया गया है।

उज्जवल सिन्हा

Central Zone Squad for Final in Duleep Trophy: बीसीसीआई द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी के फाइनल के लिए सेंट्रल जोन की टीम में चार बदलाव किए गए हैं। साउथ जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन अब बदली हुई टीम के साथ उतरेगी। सेंट्रल जोन ने फाइनल के लिए टीम में चार बदलाव करते हुए विदर्भ के तेज गेंदबाज नचिकेत भूटे और मध्य प्रदेश के कुमार कार्तिकेय सिंह को टीम में शामिल किया है।

ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ होने वाले दो चार दिवसीय अनौपचारिक टेस्ट मैचों के लिए भारत ए टीम में कुछ खिलाड़ियों के चयन के बाद, मध्य क्षेत्र की टीम में कई बदलाव किए गए हैं। सेंट्रल जोन के चयनकर्ताओं ने मध्य प्रदेश के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज कुलदीप सेन और राजस्थान के बाएं हाथ के स्पिनर अजय सिंह कुकना को टीम में शामिल किया है।

इन खिलाड़ियों को किया गया शामिल

वहीं, विदर्भ के नचिकेत भूटे अपने साथी यश ठाकुर की जगह टीम में जगह बनाएंगे। इसी तरह, बाएं हाथ के स्पिनर कार्तिकेय को हर्ष दुबे के स्थान पर टीम में शामिल किया गया है। खलील की जगह कुलदीप सेन और मानव सुथार की जगह अजय सिंह कुकना को टीम में शामिल किया गया है।

ऑस्ट्रेलिया ए दौरे के कारण किया गया बदलाव

यह सभी बदलाव इस वजह से किए गए हैं क्योंकि ठाकुर, दुबे, खलील और सुथार को ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ खेलने वाली भारत ए टीम में शामिल किया गया है। भारत ए की टीम लखनऊ में 16 से 19 सितंबर और 23 से 26 सितंबर तक ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ दो चार दिवसीय मैच खेलेगी।

11 से होगा फाइनल मुकाबला

वहीं सेंट्रज जोन की टीम दलीप ट्रॉफी के पांच दिवसीय फाइनल में 11 से 15 सितंबर तक बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर साउथ जोन से भिड़ेगी। दोनों टीमों ने अपने सेमीफाइनल मैच ड्रॉ खेलकर पहली पारी की बढ़त के आधार पर फाइनल में जगह बनाई है। सेंट्रल जोन ने वेस्ट जोन के ड्रॉ खेला और साउथ जोन ने नॉर्थ जोन के साथ ड्रॉ खेलकर फाइनल में जगह बनाई।

दलीप ट्रॉफी फाइनल के लिए सेंट्रल जोन की टीम

रजत पाटीदार (कप्तान), आयुष पांडे, दानिश मालेवार, शुभम शर्मा, संचित देसाई, यश राठौड़, नचिकेत भूटे, कुमार कार्तिकेय सिंह, आदित्य ठाकरे, उपेंद्र यादव, अजय सिंह कुकना, अक्षय वाडकर, दीपक चाहर, कुलदीप सेन और सारांश जैन।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस