कोच मैक्कुलम और कप्तान स्टोक्स (Image- Social Media) 
क्रिकेट

इंग्लैंड क्रिकेट में मचा बवाल! कोच मैक्कुलम और कप्तान स्टोक्स के बीच ठनी, झगड़े की पूरी इनसाइड स्टोरी

ECB News: ब्रेंडन मैक्कुलम की कुर्सी खतरे में? एशेज में करारी हार और अनुशासनहीनता के आरोपों के बीच बेन स्टोक्स के साथ मतभेद आए सामने। कोच ने मानी गलती, ईसीबी ने दिया 18 महीने का अल्टीमेटम।

अर्पित शुक्ला

Brendon McCullum Controversy: इंग्लैंड के हेड कोच ब्रेंडन मैक्कुलम की भूमिका इन दिनों सवालों के घेरे में है, क्योंकि टीम के कल्चर और अनुशासन को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। एशेज में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 4-1 की हार को “सिस्टमेटिक फेल्योर” बताया गया, जहां कमजोर तैयारी और ‘बैजबॉल’ रणनीति की नाकामी साफ नजर आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम के भीतर एक ऐसा माहौल बन गया था, जिसमें कुछ खिलाड़ी खुद को अलग-थलग महसूस कर रहे थे, जबकि मैक्कुलम पर अपने जैसे लाइफस्टाइल वाले खिलाड़ियों को तरजीह देने के आरोप लगे।

वेलिंगटन में हैरी ब्रूक से जुड़ा विवाद और एशेज के दौरान नूसा में लिया गया ब्रेक, जिसमें खिलाड़ी कथित तौर पर नशे में दिखे, ने टीम की पेशेवरता पर और सवाल खड़े किए। इन घटनाओं ने इंग्लैंड क्रिकेट के अंदर अनुशासन और नेतृत्व को लेकर बहस को तेज कर दिया।

कप्तान बेन स्टोक्स की रिपोर्ट पर बवाल

स्थिति तब और गंभीर हो गई जब टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने एशेज हार पर एक रिपोर्ट सौंपी, जिसमें टीम मैनेजमेंट की आलोचना की गई। यहां तक कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड की समीक्षा बैठक में मैक्कुलम और स्टोक्स के बीच मतभेद की खबरें भी सामने आईं।

भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में हार

हालांकि, हालात सुधारने के लिए मैक्कुलम ने अपना रुख बदला और टीम के साथ ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाई। सख्त अनुशासन नियम लागू किए गए और कोचिंग स्टाफ में बदलाव भी किए गए, जिसका असर श्रीलंका दौरे पर इंग्लैंड की सफलता के रूप में दिखा। टीम ने बाद में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल हार ने दबाव में पुरानी कमजोरियों को फिर उजागर कर दिया।

फिलहाल, मैक्कुलम ने अपनी गलतियों को स्वीकार कर लिया है और स्टोक्स के साथ तालमेल बैठाने की कोशिश की है। ईसीबी ने उनका कॉन्ट्रैक्ट अभी जारी रखा है, जो लगभग 18 महीने और बाकी है, लेकिन यह साफ है कि आगे उनका प्रदर्शन ही तय करेगा कि वह इस पद पर कितने समय तक बने रहेंगे।

अमूल और मदर डेयरी दूध की कीमतें बार-बार क्यों बढ़ाती है? जानें 5 बड़े कारण

इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन पर बढ़ा 5 साल का बैन, जानें क्यों केंद्र सरकार ने जाकिर नाइक के IRF पर फिर कसा शिकंजा

आधी बर्थ के लिए पूरा किराया क्यों? रेलवे खत्म करेगा RAC टिकट सिस्टम! बर्थ शेयरिंग पर मिल सकते हैं नए विकल्प

पंजाब में AAP ने एक मंत्री समेत 7 विधायकों के टिकट क्यों काटे? जानें इसके पीछे का कारण

Chhath Puja 2026: छठ पर घर लौटने की होड़, ट्रेनें फुल, फ्लाइट का किराया 44 हजार पार; 77 बसें भी पड़ रही कम