- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Ben Stokes Became 1st Player To Score Slowest 50s For England In Bazball Era
बेन स्टोक्स ने अपने नाम किया एक अनचाहा रिकॉर्ड, बैजबॉल युग में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
Ben Stokes: बेन स्टोक्स ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है। वो बैजबॉल युग में सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 159 गेंदों पर पचास रन पूरा किए।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

बेन स्टोक्स (फोटो-सोशल मीडिया)
Slowest 50s for ENG in Bazball Era: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों का टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के तीसरे मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम किया। वो इस टेस्ट के दौरान सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी खेलने वाले बैजबॉल युग के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। बेन स्टोक्स ने 159 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
एडिलेड ओवल में खेले जा रहे एशेज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने 159 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बैजबॉल युग में यह सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी है। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड बेन स्टोक्स के नाम था। ब्रिसबेन टेस्ट में बेन स्टोक्स ने 148 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। बैजबॉल युग में इस साल ही तीन सबसे धीमी अर्धशकतीय पारी आई है।
बैजबॉल युग में ENG के लिए सबसे धीमी अर्धशतकीय पारी (खेली गई गेंदों के हिसाब से)
- 159 – बेन स्टोक्स बनाम AUS, एडिलेड, 2025
- 148 – बेन स्टोक्स बनाम AUS, ब्रिसबेन, 2025
- 122 – जो रूट बनाम NZ, वेलिंगटन, 2023
- 116 – बेन फोक्स बनाम SA, मैनचेस्टर, 2022
- 111 – ज़ैक क्रॉली बनाम IND, लीड्स, 2025
स्टोक्स ने खेली 83 रनों की पारी
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने तीसरे टेस्ट की पहली पारी में 198 गेंदों का सामना करते हुए 8 चौके की मदद से 83 रनों की पारी खेली। यह पारी बेन स्टोक्स की सबसे धीमी पारियों में से एक है। स्टोक्स ने 9वें विकेट के लिए जोफ्रा आर्चर के साथ शतकीय साझेदारी। दोनों के बीच 9वें विकेट के लिए 106 रनों की साझेदारी हुई।
मुकाबले का हाल
ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 371 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने एलेक्स कैरी के 106, उस्मान ख्वाजा के 82, और मिचेल स्टार्क के 54 रन की बदौलत पहली पारी में 371 रन बनाए थे। इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर ने 5, ब्रायडन कार्स और विल जैक्स ने 2-2, जबकि जोश टंग ने 1 विकेट लिया था। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम को शुरुआती झटके लगे। हालांकि 9वें विकेट के लिए बेन स्टोक्स और जोफ्रा आर्चर ने शतकीय साझेदारी की।
सम्बंधित ख़बरें
वनडे वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान की बड़ी प्लानिंग, ट्राई सीरीज के जरिए खंगालेगा अपनी ताकत
T20 World Cup 2026 के लिए इंग्लैंड महिला टीम का ऐलान, जानें किसे सौंपी गई टीम की कमान?
RCB में वक्त बर्बाद कर रहे, छोड़ दो IPL’, दिग्गज कप्तान ने जैकब बेथेल को दी करियर बचाने की ये सलाह
क्रिकेट जगत में गूंजी शहनाई, शादी के बंधन में बंधीं ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की दो महिला क्रिकेटर
यह भी पढ़ें: नाथन लियोन ने रचा इतिहास, ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ा; टेस्ट में ऐसा करने वाले ऑस्ट्रेलिया के…
बेन स्टोक्स ने 83, जोफ्रा आर्चर ने 51 रनों की पारी खेली। बेन डकेट ने 29, जो रूट ने 19, हैरी ब्रूक ने 45 और जेमी स्मिथ ने 22 रनों की पारी खेली। इंग्लैंड की पारी 286 रन पर समाप्त हुई। ऑस्ट्रेलिया के लिए पैट कमिंस ने 3, स्कॉट बोलैंड ने 3 विकेट लिए।
Ben stokes became 1st player to score slowest 50s for england in bazball era
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
बंगाल से महाराष्ट्र तक भाजपा की विजय लहर, फडणवीस-शिंदे ने विपक्ष पर साधा निशाना
May 05, 2026 | 06:56 AMChandrapur Crime: भद्रावती में मर्डर केस का पर्दाफाश, पुलिस ने पत्नी समेत 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
May 05, 2026 | 06:52 AMChhatrapati Sambhajinagar: वालूज भूमि अधिग्रहण को CM की हरी झंडी, विकास कार्यों में आएगी सुपरफास्ट तेजी
May 05, 2026 | 06:51 AMLIVEआज की ताजा खबर 05 मई LIVE : बंगाल चुनाव में मिली हार के बाद ममता बनर्जी आज प्रेस कॉफ्रेंस करेंगी
May 05, 2026 | 06:45 AMBirthday Horoscope : 5 तारीख को जन्मे लोगों की चमकेगी किस्मत! जानें किसे उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान
May 05, 2026 | 06:30 AMमहाराष्ट्र में भीषण गर्मी के बीच बड़ी राहत, विदर्भ-मराठवाड़ा में आज से प्री-मानसून बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
May 05, 2026 | 06:00 AM9 मई को चालान माफी का मौका, दिल्ली में लगेगी नेशनल लोक अदालत, ऐसे निपटाएं पुराने जुर्माने
May 05, 2026 | 05:58 AMवीडियो गैलरी

बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM
Assembly Elections Results: 5 राज्यों में मतदान जारी, कौन मारेगा बाजी? पक्ष-विपक्ष में छिड़ी जंग, देखें VIDEO
May 04, 2026 | 11:45 AM
पवन खेड़ा को मिली अग्रिम जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाई कोर्ट का आदेश, जानें पूरा मामला
May 02, 2026 | 02:41 PM














