पाकिस्तान में मैच के दौरान हुआ बम धमाका (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान में LIVE मैच के दौरान बम धमाका, एक की मौत से मचा हड़कंप

Bomb Blast during Cricket Match in Pakistan: पाकिस्तान में क्रिकेट मैच के दौरान आतंकी हमला, बम धमाके में 1 की मौत और कई घायल, पुलिस ने घटनास्थल पर बयान जारी कर जांच शुरू की।

संजय सिंह बिष्ट

Bomb blast in Pakistan during Cricket Match: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा इलाके से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक क्रिकेट मैदान में चल रहे मैच के दौरान अचानक बम धमाका हो गया। धमाका इतना जोरदार था कि पूरा मैदान गूंज उठा और वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शकों की चीख-पुकार और भगदड़ के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं।

पाकिस्तान में मैच के दौरान हुआ बम धमाका

यह हादसा शनिवार को बजौर जिले की खार तहसील के कसौर क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। यहां एक स्थानीय स्तर का क्रिकेट मैच खेला जा रहा था। खेल सामान्य तरीके से चल ही रहा था कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। देखते ही देखते मैदान धुएं से भर गया और वहां मौजूद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इस अप्रत्याशित घटना ने सभी को दहशत में डाल दिया। पुलिस ने शुरुआती जांच में बताया कि यह हमला आईईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के जरिए किया गया। माना जा रहा है कि किसी खास व्यक्ति को निशाना बनाने की कोशिश की गई थी। हालांकि अभी तक किसी भी आतंकी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। पुलिस का कहना है कि हाल ही में सुरक्षा बलों द्वारा शुरू किए गए "ऑपरेशन सर्बाकाफ" के जवाब में यह हमला किया गया हो सकता है।

पाकिस्तान में डर का माहौल

धमाके के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें देखा जा सकता है कि जैसे ही ब्लास्ट हुआ, लोग घबराकर भागने लगे। दर्शकों के बीच भगदड़ मच गई और बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक सभी मैदान से बाहर निकलने की कोशिश करने लगे। लोगों के चेहरे पर डर साफ नजर आ रहा था।

गौरतलब है कि पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से आतंकी घटनाओं में इजाफा हुआ है। हाल ही में कोहात जिले में पुलिस और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान तीन आतंकी मारे गए थे, हालांकि एक सिपाही ने भी अपनी जान गंवाई थी। इस तरह की घटनाएं साफ संकेत देती हैं कि पाकिस्तान में सुरक्षा हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं।

क्रिकेट मैदान में हुआ यह हमला बेहद चौंकाने वाला है, क्योंकि खेल का मैदान आमतौर पर शांति और मनोरंजन का प्रतीक माना जाता है। लेकिन इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि आतंकवाद की जड़ें अब भी गहरी हैं और आम लोगों को निशाना बनाने से भी पीछे नहीं हट रहीं।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें