सुनिधि चौहान महिला वर्ल्ड कप फाइनल देंगी प्रस्तुति (फोटो- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

Women's World Cup: फाइनल में लगेगा बॉलीवुड का तड़का, सिंगर सुनिधि चौहान देंगी प्रस्तुति

CWC Final 2025: महिला वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल रविवार को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। ये मुकाबला दोपहर 03:00 बजे से खेला जाएगा।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Women's ODI World Cup 2025: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 का रोमांचक फाइनल मुकाबला रविवार को नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत की महिला टीम का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। यह ऐतिहासिक मैच न केवल मैदान पर क्रिकेट के रोमांच से भरपूर रहेगा, बल्कि इसका माहौल और भी खास बनने वाला है। बॉलीवुड की मशहूर गायिका सुनिधि चौहान इस अवसर पर अपने लोकप्रिय गीतों पर लाइव प्रस्तुति देंगी। उनके ऊर्जावान प्रदर्शन से स्टेडियम का माहौल उत्साह और जोश से गूंज उठेगा। बीसीसीआई ने दर्शकों के मनोरंजन के लिए खास कार्यक्रम तैयार किए हैं ताकि क्रिकेट और म्यूजिक का यह संगम फाइनल को यादगार बना दे।

आईसीसी ने एक बयान में कहा, "सुनिधि चौहान फाइनल में अपनी प्रस्तुति देंगी। उनके साथ 60 नर्तकों का एक समूह होगा। प्रसिद्ध कोरियोग्राफर संजय शेट्टी ने नृत्य निर्देशन का जिम्मा संभाला है। लेजर शो और ड्रोन प्रदर्शन भी किए जाएंगे।" मैच से पहले सुनिधि चौहान भारतीय राष्ट्रगान गाएंगी, जबकि केप टाउन की टैरिन बैंक दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रगान प्रस्तुत करेंगी।

सुनिधि चौहान ने कहा कि महिला विश्व कप फाइनल में प्रस्तुति देना सम्मान की बात है, और मैं इस खास दिन का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। फाइनल में भारत और उत्साही प्रशंसकों से भरे स्टैंड के साथ, मुझे यकीन है कि माहौल उत्साह से भरपूर होगा, और यह एक ऐसा दिन होगा जिसे हम सभी लंबे समय तक याद रखेंगे।

13 साल की उम्र में अपने गायन करियर की शुरुआत करने वाली सुनिधि चौहान भारत की सर्वाधिक सफल और लोकप्रिय गायिका हैं।

फाइनल की बात करें तो, भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर तीसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम ने जेमिमा रोड्रिग्स के नाबाद शतक की बदौलत रिकॉर्ड 339 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी। टीम इंडिया पूर्व में 2005 और 2017 में फाइनल खेल चुकी है।

दोनों मौकों पर भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, दक्षिण अफ्रीका इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहली बार पहुंची है। इस बार महिला वनडे विश्व कप ऐसी टीम जीतेगी जिसने पूर्व में ट्रॉफी नहीं उठाई। आईसीसी ने शनिवार को अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर दोनों कप्तानों और ट्रॉफी के साथ तस्वीर शेयर की।

IANS इनपुट के साथ

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें