साई सुदर्शन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को लगा बड़ा झटका, स्टार बल्लेबाज 2 महीनों के लिए क्रिकेट से हुआ दूर

Sai Sudharsan Injury: IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस को झटका लगा। स्टार बल्लेबाज साई सुदर्शन पसली फ्रैक्चर के कारण लगभग दो महीने तक मैदान से बाहर रहेंगे। आईपीएल से पहले ठीक होने की संभावना है।

उज्जवल सिन्हा

Sai Sudharsan Injury Ahead of IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत मार्च में होगी। इस सीजन से पहले गुजरात टाइटंस को एक बड़ा झटका लगा है। गुजरात टाइटंस के स्टार खिलाड़ी और भारतीय बल्लेबाज साई सुदर्शन चोटिल हो गए हैं। विजय हजारे ट्रॉफी खेलते समय साई सुदर्शन को पसली में चोट लग गई है। जिसके बाद वो क्रिकेट से लगभग दो महीनों के लिए दूर रह सकते हैं। सुदर्शन इस समय भारत की सफेद गेंद की टीम का हिस्सा नहीं हैं।

विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मध्य प्रदेश के खिलाफ साई सुदर्शन को पसली में चोट लगी। जिसके बाद पसली में फ्रेंक्चर हो गया। अहमदाबाद में तमिलनाडु और मध्य प्रदेश के बीच खेले गए मैच में रन पूरा करने के दौरान उन्होंने डाइव लगाया, जिससे उनकी दाईं ओर की सातवीं पसली (एंटीरियर कॉर्टेक्स) में फ्रैक्चर हो गया। जिसके बाद वो कुछ समय के लिए एक्शन से दूर हो गए हैं।

घरेलू मुकाबले में नहीं दिखेंगे खेलते

अब साई सुदर्शन आगामी घरेलू टूर्नामेंट में खेलते नहीं दिखेंगे। विजय हजारे ट्रॉफी के बाद तमिलनाडु को रणजी ट्रॉफी के भी मुकाबले खेलने हैं। चौबीस वर्षीय सुदर्शन का तमिलनाडु के लिए बचे हुए मुकाबलों में खेल पाना मुश्किल है। हालांकि उनके इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुजरात टाइटंस के लिए उपलब्ध रहने की संभावना है।

29 दिसंबर को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस पहुंचे सुदर्शन

बीसीसीआई के एक सूत्र के अनुसार सुदर्शन ने 29 दिसंबर को बेंगलुरु स्थित ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में रिपोर्ट किया था और वहां कराए गए स्कैन की रिपोर्ट में दाईं ओर की सातवीं पसली के ‘एंटीरियर कॉर्टेक्स' में हल्का फ्रैक्चर आया है। जिस स्थान पर उन्हें फ्रैक्चर हुआ, उसी जगह उन्हें टूर्नामेंट के शुरुआती दौर में नेट सत्र के दौरान चोट लगी थी।

स्कैन की रिपोर्ट के मुताबिक कि साई फिलहाल निचले शरीर की ताकत और अनुकूलन पर काम कर रहे हैं और चोटिल पसली की सुरक्षा के लिए उचित सुरक्षा के इस्तेमाल किये जा रहे हैं। यह उनके लिए अच्छा काम कर रहा है।

अगले 10 दिनों में शुरू होगी ट्रेनिंग

रिपोर्ट में कहा गया कि शरीर के ऊपरी हिस्से की ट्रेनिंग अगले सात से 10 दिनों में शुरू की जाएगी। समझा जाता है कि इस तरह की चोट को ठीक होने में आमतौर पर छह से आठ सप्ताह का समय लगता है। सुदर्शन का टेस्ट क्रिकेट में हालिया प्रदर्शन निराशाजनक रहा है, जहां वह 11 पारियों में से नौ में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं।

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट

Kal Ka Mausam: 24 नवंबर को किन राज्यों में होगी भारी बारिश और कहां सताएगी ठंड? इन राज्यों के लिए IMD का अलर्ट

हिंदू राजा के बेटे ने अपनाया था इस्लाम! लश्कर आतंकी फैसल नदीम ने अपने पूर्वजों को लेकर किया दावा

खुद को बाहुबली समझना बंद करें...बिहार के सेशन जज को सुप्रीम कोर्ट ने लगाई फटकार, कहा- नीयत सही पर तरीका गलत