सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का सुपर लीग और फाइनल मैच पुणे में हुआ शिफ्ट, आखिर BCCI ने क्यों उठाया ये कदम

Syed Mushtaq Ali T20 Trophy: बीसीसीआई ने सैयद मुश्ताक अली टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर लीग मुकाबले और फाइनल को इंदौर से पुणे शिफ्ट कर दिया गया है। बीसीसीआई ने शिफ्ट करने का कारण भी बताया है।

उज्जवल सिन्हा

Syed Mushtaq Ali T20 Super League: बीसीसीआई द्वारा आयोजित सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के वेन्यू में बदलाव किया गया है।भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के सुपर लीग चरण और फाइनल के मैचों का आयोजन इंदौर की बजाय पुणे में करने का निर्णय लिया है। यह जानकारी बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने शुक्रवार को दी।

इस टूर्नामेंट का लीग राउंड चार स्थानों पर हो रहा है। बीसीसीआई अलग-अलग ग्रुप के मुकाबले अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया है। इसमें हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद और कोलकाता में मुकाबलों को आयोजित किया गया है। लीग राउंड का आखिरी मुकाबला 8 दिसंबर को खेला जाएगा। उसके बाद सुपर लीग राउंड शुरू होगा। जो 12 दिसंबर से खेला जाएगा। जबकि इस टूर्नामेंट का फाइनल 18 दिसंबर को खेला जाएगा। अब सुपर लीग और फाइनल का मुकाबला पुणे में आयोजित किया जाएगा।

बीसीसीआई के सचिव ने क्या कहा?

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि हमने सुपर लीग चरण के मैचों का स्थल इंदौर से पुणे स्थानांतरित करने का निर्णय लिया है। स्थानांतरण का कारण मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ का अनुरोध था। उन्होंने बताया कि आठ टीमों के सहयोगी सदस्य और ब्रॉडकास्ट क्रू को होटल में एक साथ ठहराना मुश्किल हो रहा था। साथ ही 13 से 16 दिसंबर के बीच कई शादी समारोह और डॉक्टरों के सम्मेलन होने के कारण पांच सितारा होटलों में पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं थे।

पुणे में कुल 13 मैच खेले जाएंगे

मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ के अनुरोध के बाद हमने इन मुकाबले को पुणे शिफ्ट कर दिया है। जहां कुल 8 टीमें वहां पहुंचेगी। चारों ग्रुप से दो-दो टीम पुणे पहुंचेगी। उसके बाद सुपर लीग का मुकाबला खेला जाएगा। सुपर लीग के बाद टॉप-2 टीमों के बीच फाइनल खेला जाएगा। पुणे में कुल 13 मैच खेले जाएंगे। 12 सुपर लीग मैच और 1 फाइनल। सभी मैच गहुंजे स्टेडियम और पुराने MCA मैदान में आयोजित होंगे।

रोहित शर्मा भी इस टूर्नामेंट में दिखेंगे खेलते

रोहित शर्मा टी20 टूर्नामेंट में अपनी घरेलू टीम मुंबई के लिए खेलने की इच्छा जताई है। मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के एक सूत्र के हवाले से कहा गया कि रोहित ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के नॉकआउट में मुंबई के लिए खेलने की इच्छा जताई है। अगर मुंबई सुपर लीग में पहुंचने में कामयाब रहता है तो रोहित शर्मा मुंबई के लिए खेलते दिखेंगे।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें