मुस्ताफिजुर रहमान (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI ने मुस्तफिजुर रहमान के IPL में हिस्सा लेने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमें बांग्लादेशी खिलाड़ी...

BCCI Breaks Silence On Mustafizur: बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर की टीम में शामिल किए जाने का विरोध हो रहा है। जिसके बाद बीसीसीआई ने बयान दिया है।

उज्जवल सिन्हा

BCCI Breaks Silence On Mustafizur Rahman: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए केकेआर की टीम में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान शामिल हैं। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हो रही हिंसा के बाद मुस्तफिजुर रहमान को केकेआर की टीम में शामिल किए जाने का विरोध हो रहा है। देश के कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने रहमान को टीम से बाहर करने और किसी भी बांग्लादेशी खिलाड़ी को आईपीएल में मौका न देने की मांग की है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस मुद्दे पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। आईएएनएस न्यूज एजेंसी को बीसीसीआई के सूत्रों से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक भारत सरकार की तरफ से आईपीएल में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को न खिलाए जाने संबंधी कोई निर्देश नहीं मिला है।

BCCI ने इस मामले पर क्या कहा?

बीसीसीआई से जुड़े एक अधिकारी ने एजेंसी को बताया कि यह हमारे हाथ में नहीं है। हमें इसमें नहीं पड़ना चाहिए। हमें सरकार से कोई इस संबंध में कोई निर्देश नहीं मिला है जिसमें हमें बांग्लादेश के खिलाड़ियों को आईपीएल में हिस्सा लेने से रोकने का निर्देश दिया गया हो। अभी इस पर ज्यादा कमेंट नहीं किया जा सकता।

केकेआर ने मुस्ताफिजुर को 9.20 करोड़ में किया था शामिल

16 दिसंबर 2025 को आईपीएल 2026 के लिए नीलामी हुई थी। केकेआर ने मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ की बड़ी राशि में खरीदा था। यह आईपीएल में किसी बांग्लादेशी खिलाड़ी को मिली सबसे बड़ी राशि है। बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसक घटनाओं के बाद आईपीएल 2026 में रहमान को मौका दिए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।

आध्यात्मिक गुरु देवकीनंदन ठाकुर ने रहमान को साइन करने पर केकेआर और उसके को-ओनर, बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान की बुराई की थी। उन्होंने कहा था कि पड़ोसी देश में हिंदुओं पर अत्याचार की खबरों के बीच एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को शामिल करने से हिंदू और सनातन धर्म के मानने वाले दुखी हैं।

2016 से आईपीएल खेल रहे हैं मुस्ताफिजुर

30 साल के मुस्तफिजुर रहमान 2016 से आईपीएल खेल रहे हैं। पूर्व में वह सनराइजर्स हैदराबाद, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, और सीएसके के लिए खेल चुके हैं। इस दौरान 60 मैचों में वह 65 विकेट ले चुके हैं।

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह

रणबीर कपूर की 'रामायण' पर भड़की VHP, रावण के महिमामंडन का आरोप; फिल्म पर बैन लगाने की मांग