बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'हमें नहीं पता आगे क्या होगा', T20 World Cup से बाहर होने के बाद बांग्लादेश के खिलाड़ियों को सताने लगा है डर

Bangladesh Captain Najmul Hossain Shanto: बांग्लादेश के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बोर्ड से देश में क्रिकेट की निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने की सार्वजनिक अपील की है। 

उज्जवल सिन्हा

Bangladesh out of T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश की टीम बाहर हो गई है। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने आधिकारिक तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल कर लिया है। टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अब बांग्लादेश के खिलाड़ियों को डर सताने लगा है। जिसके बाद बांग्लादेश क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान नजमुल हुसैन शांतो ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) से देश में क्रिकेट की निरंतरता और स्थिरता सुनिश्चित करने की सार्वजनिक अपील की है। हमें नहीं पता कि आगे क्या होगा।

बीपीएल के एक मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में शांतो ने कहा, "एक खिलाड़ी के तौर पर, पिछले एक-दो साल में मैदान के बाहर के माहौल ने क्रिकेट को बहुत नुकसान पहुंचाया है। जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों से मेरी अपील है कि वे एक साथ आएं, समाधान निकालें, और यह सुनिश्चित करें कि क्रिकेट चलता रहे। बेहतर प्रशासन और स्पष्ट योजना के बिना अनिश्चितता बढ़ती रहेगी, जिसका असर खिलाड़ियों और खेल दोनों पर पड़ेगा।"

बांग्लादेश के खिलाड़ियों को घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन करें

शांतो ने यह भी कहा कि यदि बांग्लादेश टी20 विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाता है, तो बीसीबी को खिलाड़ियों और प्रशंसकों के लिए एक मजबूत, सुव्यवस्थित घरेलू प्रतियोगिता का आयोजन करना चाहिए, ताकि खिलाड़ियों को निरंतर प्रतिस्पर्धा मिलती रहे। उन्होंने ढाका सहित घरेलू क्रिकेट के आयोजन में सुधार की मांग करते हुए कहा कि पिछले संस्करणों की तुलना में टूर्नामेंट को बेहतर और अधिक सुचारु ढंग से आयोजित किया जाना चाहिए।

ऑन-फील्ड और ऑफ-फील्ड मुद्दों को अलग रखने की आवश्यकता पर बल देते हुए शांतो ने चेतावनी दी कि प्रशासनिक टकराव बांग्लादेश क्रिकेट की प्रगति, प्रतिस्पर्धात्मकता और भविष्य को नुकसान पहुंचा सकते हैं। मौजूदा स्थिति में उनकी अपील क्रिकेट समुदाय की उस साझा चिंता को दर्शाती है जो खेल की रफ्तार बनाए रखने के लिए जिम्मेदार नेतृत्व की मांग कर रही है।

ICC अब केरगा कार्रवाई

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने टी20 विश्व कप 2026 के मैच भारत से हटाकर श्रीलंका शिफ्ट किए जाने के अनुरोध को आईसीसी द्वारा न माने जाने पर विश्व कप का बहिष्कार किया है। बांग्लादेश के विश्व कप से बहिष्कार के बाद आईसीसी ने स्कॉटलैंड को टी20 वर्ल्ड कप के लिए शामिल कर लिया है। वहीं इसके बाद अब आईसीसी बांग्लादेश के खिलाफ कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई भी कर सकता है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी