बांग्लादेश टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

एशिया कप से पहले बांग्लादेश की दहाड़, नीदरलैंड को 9 विकेट से हराकर जीता टी20 सीरीज

Bangladesh vs Netherlands, 2nd T20I: बांग्लादेश ने नीदरलैंड को दूसरे टी20 में 9 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से जीत ली। तंजिद हसन के अर्धशतक और गेंदबाजों के प्रदर्शन ने जीत में अहम भूमिका निभाई।

उज्जवल सिन्हा

Bangladesh vs Netherlands, 2nd T20I: बांग्लादेश और नीदरलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ बांग्लादेश ने 2-0 से बढ़त बना ली है और टी20 सीरीज पर कब्जा भी जमा ली है। एशिया कप से बांग्लादेश की टीम फॉर्म में दिख रही है। ऐसे में बाकी टीमों को सतर्क रहना पड़ेगा।

दूसरे टी20 मुकाबले में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही। मोक्स ओ डाउड 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद एन अनिल तेजा बिना खाता खोले ही चलते बने। उसके बाद विक्रमजीत सिंह 24 रन बनाकर आउट हो गए। 6 ओवर के अंदर नीदरलैंड ने 3 विकेट गंवा दिए।

103 रनों पर सिमटी नीदरलैंड की टीम

उसके बाद स्कॉट एडवर्डस 9 रन बनाकर आउट हो गए। नोवा क्रोस ने 2, सिकंदर जुल्फिकार ने 2, काइल क्लीन ने 4 और शारिज अहमद ने 12 रन बनाए। आर्यन दत्त ने 30 रन बनाकर स्कोर पर 100 के पार पहुंचाया। नीदरलैंड की पूरी टीम 17.3 ओवर में 103 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बांग्लादेश के लिए मेहदी हसन ने एक, नासुम अहमद ने 3, तस्कीन अहमद ने 2 और मुस्ताफिजुर रहमान ने 2 विकेट चटकाए।

तंजिद हसन का अर्धशतक

जवाब में इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 13.1 ओवर में महज एक विकेट खोकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। इसके साथ ही बांग्लादेश ने टी20 सीरीज भी अपने नाम कर ली। बांग्लादेश के लिए तंजिद हसन ने 40 गेंदों पर 54 रनों की पारी खेली। वहीं परवेज हुसैन इमॉन 23 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए। लिटन दास 18 रन बनाकर नाबाद रहे। नीदरलैंड के लिए काइल क्लीन ने एकमात्र विकेट लिया।

पहले वनडे में भी बांग्लादेश ने हासिल की थी जीत

पहले मैच में भी बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड ने 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए तस्कीन अहमद ने 4 विकेट चटकाए। जवाब में बांग्लादेश ने 13.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर मुकाबले को जीत लिया। लिटन दास ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं सैफ हसन ने 36, तंजिद हसन ने 29 और परवेज हुसैन इमॉन ने 15 रन बनाए।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान