बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

क्रिकेट पर नौटंकी...शूटिंग पर हां, सामने आया बांग्लादेश का दोहरा चरित्र, फिर गर्म हुआ खेल का बाजार

Bangladesh Government: बांग्लादेश सरकार का दोहरा रवैया सामने आया है। जहां भारत में क्रिकेट टीम भेजने से इनकार किया गया, वहीं शूटिंग इवेंट के लिए निशानेबाजों को भारत भेजने का फैसला लिया गया।

संजय सिंह बिष्ट

Bangladesh Shooting Team: टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर बांग्लादेश सरकार ने पहले अपने खिलाड़ियों की सुरक्षा का हवाला देते हुए टीम को भारत भेजने से इनकार कर दिया था। उस समय सरकार की दलील थी कि भारत में खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर आशंकाएं हैं। हालांकि अब बांग्लादेश सरकार के फैसलों में साफ विरोधाभास देखने को मिल रहा है, जिसने उनके रुख पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस तरह से क्रिकेट टीम को लेकर चिंता जताई गई थी, उसी देश के खिलाड़ी अब एक अन्य अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन के लिए भारत भेजे जा रहे हैं।

एशियन एयर गन चैंपियनशिप में बांग्लादेश की एंट्री

भारत में 2 से 14 फरवरी तक एशियन एयर गन चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता दिल्ली की डॉक्टर कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में खेली जाएगी, जिसमें एशिया के 17 देशों के करीब 300 शूटर्स हिस्सा लेंगे। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बांग्लादेश का नाम भी शामिल है। खास बात यह है कि जिस भारत को लेकर क्रिकेट टीम की सुरक्षा पर सवाल उठाए गए थे, उसी भारत में अब बांग्लादेश अपने निशानेबाज भेजने को तैयार है।

बांग्लादेश के दो शूटर्स भारत आएंगे

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, बांग्लादेश के दो शूटर्स इस चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए भारत आएंगे। इनमें 21 साल की महिला शूटर अरेफिन शायरा और 26 साल के ओलंपियन रूबिल इस्लाम शामिल हैं। दोनों खिलाड़ी 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। बांग्लादेश सरकार ने इस फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि यह प्रतियोगिता इंडोर रेंज में हो रही है, इसलिए खिलाड़ियों को किसी तरह का खतरा नहीं है। इसी बयान के बाद सरकार के दोहरे मापदंडों की चर्चा तेज हो गई है।

सरकार के फैसले पर उठे सवाल

एक ओर क्रिकेट टीम को भारत भेजने से इनकार करना और दूसरी ओर शूटिंग टीम को मंजूरी देना, बांग्लादेश सरकार की नीति पर सवाल खड़े करता है। खेल जगत से जुड़े कई लोगों का मानना है कि अगर एक अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन में सुरक्षा सुनिश्चित है, तो दूसरे में इसे लेकर संदेह जताना समझ से परे है। इससे भविष्य में बांग्लादेश सरकार के फैसलों पर भरोसा करना और भी कठिन हो सकता है।

वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड की हुई एंट्री

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के भारत न आने के रुख के बाद आईसीसी ने कड़ा फैसला लिया और बांग्लादेश को टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर कर दिया। उनकी जगह स्कॉटलैंड की टीम को टूर्नामेंट में शामिल किया गया है। स्कॉटलैंड अब 7 फरवरी से शुरू होने वाले इस मेगा इवेंट में ग्रुप सी का हिस्सा होगी। वर्ल्ड कप से बाहर होने का सबसे ज्यादा असर बांग्लादेश के खिलाड़ियों पर पड़ा है, जो लंबे समय से इस टूर्नामेंट की तैयारी कर रहे थे।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी