आयुष बदोनी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

Ranji Trophy से बाहर हुए आयुष बदोनी और प्रियांश आर्य, T20 वर्ल्ड कप से पहले इंडिया ए के लिए दिखेंगे खेलते

Ayush Badoni and Priyansh Arya: आयुष बदोनी और प्रियांश आर्य इंडिया A टीम में T20 वर्ल्ड कप वार्म-अप मैचों के लिए शामिल किया गया है। वो USA और नामीबिया के खिलाफ खेलते दिखेंगे।

उज्जवल सिन्हा

India A squad for T20 World Cup warm-up games: बीसीसीआई द्वारा आयोजित रणजी ट्रॉफी के लिए दिल्ली की टीम से आयुष बदोनी और प्रियांश आर्य को बाहर कर दिया गया है। दोनों खिलाड़ियों को इंडिया ए की टीम में शामिल किया गया है। टी20 वर्ल्ड कप से पहले दो मैचों के लिए यूएसए और नामीबिया के खिलाफ वार्म अप मैचों के लिए चुना गया है। जिसके कारण दिल्ली की टीम ने इन दोनों खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है।

रणजी ट्रॉफी का यह मुकाबला बीकेसी ग्राउंड पर आयोजित होगा। टेबल-टॉपर मुंबई पहले ही नॉकआउट के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। ऐसे में छठे स्थान पर मौजूद दिल्ली अच्छे नोट पर घरेलू सीजन का अंत करना चाहती है। हालांकि, अब दिल्ली की टीम और कमजोर हो गई है। टीम के टॉप-2 बल्लेबाज इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं। आयुष दोसेजा अपने प्रीमियर फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में मुंबई के खिलाफ दिल्ली की कप्तानी करेंगे।

आयुष बदोनी और प्रियांश आर्य को मेंस टी20 वर्ल्ड कप के दो वार्म-अप मुकाबलों के लिए इंडिया ए टीम में शामिल किया गया है। बदोनी इंडिया ए के लिए चार-दिवसीय और लिस्ट-ए मैच खेल चुके हैं। वह प्रियांश आर्य के साथ इंडिया ए टीम में वापसी करेंगे, जिन्होंने अब तक सिर्फ व्हाइट-बॉल फॉर्मेट में टीम का प्रतिनिधित्व किया है।

वार्म-अप मैचों की शुरुआत 2 फरवरी से

मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारी के तहत इंडिया ए की टीम 2 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में यूएसए का सामना करेगी, जिसके बाद उसे 6 फरवरी को बेंगलुरु के बीसीसीआई सीओई ग्राउंड पर नामीबिया से भिड़ना है। इन वार्म-अप मुकाबलों के बाद 7 फरवरी से 8 मार्च के बीच भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना है।

DCCA के सचिव अशोक शर्मा ने क्या कहा?

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के सचिव अशोक शर्मा ने बताया कि मौजूदा रणजी ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले आयुष दोसेजा को मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के सातवें राउंड में दिल्ली की कप्तानी सौंपी गई है। आयुष दोसेजा मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच में दिल्ली की कप्तानी करेंगे। वह अब तक टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। दोनों सीनियर खिलाड़ियों के नहीं रहने के कारण आयुष को कप्तानी दी गई है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ बदोनी को किया गया भारतीय टीम में शामिल

इस महीने की शुरुआत में, बदोनी को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली थी। उस समय उन्होंने न्यूजीलैंड के विरुद्ध तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज में चोटिल वाशिंगटन सुंदर की जगह ली थी, लेकिन उन्हें सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल सका।

मुंबई के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच के लिए दिल्ली की टीम

आयुष दोसेजा (कप्तान), सनत सांगवान, वैभव कांडपाल, सुमित माथुर, प्रणव राजवंश, सिद्धांत शर्मा, ध्रुव कौशिक, राहुल डागर, अनुज रावत, दिविज मेहरा, आर्यन राणा, मनी ग्रेवाल, रोहन राणा और राहुल चौधरी।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी