ऑस्ट्रेलिया ने महिला वनडे विश्वकप 2025 में रचा इतिहास (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

6 शतक से रचा गया इतिहास.... ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप में तोड़ा इंग्लैंड का 32 साल पुराना महारिकॉर्ड

Australia Women Cricket Team: महिला वनडे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब ऑस्ट्रेलिया के नाम हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने 2025 में इंग्लैंड का 32 साल पुराना विश्व रिकॉर्ड तोड़ डाला है।

संजय सिंह बिष्ट

Australia broke England 32 Year Old Record: आईसीसी महिला वनडे विश्व कप 2025 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की सलामी बल्लेबाज फोएबे लिचफील्ड ने भारत के खिलाफ शानदार शतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया। उनकी इस पारी के साथ ही ऑस्ट्रेलिया महिला टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब ऑस्ट्रेलिया वह देश बन गया है, जिसने एक ही वर्ल्ड कप एडिशन में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत शतक लगाए हैं। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने इंग्लैंड का 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।

32 साल बाद तोड़ा इंग्लैंड का महारिकॉर्ड

दरअसल, एक महिला वनडे विश्व कप संस्करण में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब तक इंग्लैंड के नाम था। इंग्लैंड ने 1993 में पहली बार एक वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़े थे और इसके बाद 2017 में उन्होंने इस रिकॉर्ड की बराबरी की थी। लेकिन अब ऑस्ट्रेलिया ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि को पीछे छोड़ दिया है। 2025 के वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने अब तक 6 शतक जड़ दिए हैं, जो किसी भी टीम द्वारा एक संस्करण में सबसे ज्यादा हैं।

हीली और गार्डनर के 2-2 और फीबी व मूनी का 1-1 शतक

ऑस्ट्रेलिया के लिए इस टूर्नामेंट में हर मैच में कोई न कोई बल्लेबाज चमका है। एश्ली गार्डनर और एलिसा हीली ने टूर्नामेंट में 2-2 शतक जड़कर टीम की रीढ़ साबित की हैं। वहीं, बेथ मूनी और फीबी लिचफील्ड ने एक-एक शतकीय पारी खेलकर टीम को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया। इन बल्लेबाजों के लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप 2025 में अब तक एक भी मैच नहीं गंवाया है।

एक विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक व्यक्तिगत शतक

  • 6 - 2025* में ऑस्ट्रेलिया महिला टीम
  • 5 - 1993 में इंग्लैंड महिला टीम
  • 5 - 2017 में इंग्लैंड महिला टीम

वर्ल्ड कप 2025 में ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम का प्रदर्शन अब तक बेहतरीन रहा है। हर अहम मुकाबले में कोई न कोई बल्लेबाज टीम को संकट से निकालता दिखा है। पाकिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दें तो बाकी सभी मुकाबले ऑस्ट्रेलिया ने बेहद आसानी से अपने नाम किए हैं। भारत के खिलाफ उन्होंने 300 से ज्यादा रनों के लक्ष्य को बिना किसी परेशानी के चेज किया था। वहीं, सेमीफाइनल में भी टीम ने ऐसा विशाल स्कोर खड़ा किया है, जिसे हासिल करना भारतीय टीम के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा।

Explainer: कब-कब विवादों में घिरे धीरेंद्र शास्त्री? 10 बयानों पर हुआ विरोध, कई बार मांगनी पड़ी माफी

Diwali Trains: मुंबई-नागपुर के बीच 12 और स्पेशल ट्रेनें चलेंगी, 4 नवंबर से शुरू होगी बुकिंग; जानिए शेड्यूल

राहुल ने PM मोदी को दी खुली चुनौती: बोले- डरिए मत, मंच पर आमने-सामने बैठिए; राजनाथ-समेत 4 नेताओं से की अपील

SIR: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से नाम गायब तो भी भर सकेंगे फॉर्म-6, चुनाव आयोग ने दी बड़ी राहत

दिवाली-छठ पर यूपी-बिहार वालों को ट्रेनों में मिल सकता है कन्फर्म टिकट, रेलवे चला रहा करीब 2,000 स्पेशल ट्रेनें