हारिस राउफ (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

AUS vs PAK: हारिस रउफ के आगे ऑस्ट्रेलियाई हुए नतमस्तक, पाकिस्तान ने कंगारूओं से हिसाब किया चुकता

सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तान टीम ने दूसरे मुकाबले को 9 विकेटों से जीत लिया। इस जीत में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ का अहम योगदान रहा है।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त दे दी है। तीन मैचों की वनडे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान ने 1-1 से बराबरी कर ली है। सीरीज का पहला मुकाबला हारने के बाद पाकिस्तान टीम ने दूसरे मुकाबले को 9 विकेटों से जीत लिया। इस जीत में पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हारिस रउफ का अहम योगदान रहा है।

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रही। जैक फ्रेजर मैक्गर्क 13 रन बनाकर 21 के स्कोर पर आउट हो गए। उसके बाद मैथ्यू शॉर्ट ने 19 रन बनाए। स्टिव स्मिथ ने 35 रनों की पारी खेली।

उसके अलावा जॉश इंग्लिस ने 18, ऐरन हार्डी ने 14, ग्लैन मैक्सवेल ने 16, पैट कमिंस ने 13 और एडम जम्पा ने 18 रन बनाए। पाकिस्तान के लिए गेंदबाजी करते हुए हारिस रउफ ने 5 विकेट चटकाए। उसके अलावा शाहीन शाह अफरीदी ने 3, नसीम शाह ने 1 और मोहम्मद हसनैन ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम ने मात्र 1 विकेट खोकर मुकाबले को आसानी से जीत लिया। सईम अयूब ने ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 82 रन बनाए। जिसमें उन्होंने 71 गेंदों का सामना किया। उसके अलावा अब्दुल्लाह शफीक ने नाबाद 64 और बाबर आजम ने नाबाद 15 रनों की पारी खेलकर मुकाबले को जीत लिया और सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया।

इस सीरीज में अब सिर्फ एक मुकाबले और खेलने हैं। तीसरा और अंतिम मुकाबला 10 नवंबर को पर्थ में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला को ध्यान में रखते हुए अपने पांच प्रमुख खिलाड़ियों को इस मैच से विश्राम दिया है। उसके बाद तीन टी20 आई का मुकाबला भी खेला जाएगा। जो 14 से लेकर 18 तक खेला जाएगा।

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह