तिलक वर्मा सौजन्य-एक्स @BCCI
क्रिकेट

Asian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीता गोल्ड, T20I में बनाया अपना सबसे बड़ा स्कोर

India vs Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर गोल्ड जीता। भारत ने 211/6 रन बनाए, जो पाकिस्तान के खिलाफ उसका सबसे बड़ा T20I स्कोर है।

प्रिया जैस

Asian Games India vs Pakistan Result: एशियन गेम्स 2026 भारत ने आखिरकार क्रिकेट में पाकिस्तान को हराकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है। एशियन गेम्स में भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में पुरुषों के क्रिकेट फाइनल में गोल्ड मेडल जीता।

भारत ने पाकिस्तान के 6 विकेट लेकर 192 रनों में ही समेत दिया। वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट लिए। एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुआ। पहले बैटिंग करते हुए भारतीय टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 211 रन बनाए।

T20 इंटरनेशनल मैच का सबसे बड़ा स्कोर

यह T20 इंटरनेशनल मैच की पहली पारी में पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले, भारतीय टीम ने 2012 में अहमदाबाद में T20 मैच में पहले बैटिंग करते हुए 5 विकेट पर 192 रन बनाए थे। उन्होंने 2022 में भी कुल 181 रन बनाए थे।

हालांकि, गोल्ड मेडल के इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 15 रन बनाकर सैम अयूब का शिकार बने। इसके बाद, संजू सैमसन भी बैटिंग में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

कप्तान श्रेयस अय्यर ने किया संघर्ष

कप्तान श्रेयस अय्यर को काफी संघर्ष करना पड़ा और वे 24 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हो गए। इस बीच, अभिषेक शर्मा ने एक छोर से तूफानी बैटिंग जारी रखी। अभिषेक ने 28 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 7 छक्के शामिल थे। ईशान किशन 18 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए।

शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने जड़े अर्धशतक

अभिषेक के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला। आक्रामक बैटिंग करते हुए तिलक ने सिर्फ 21 गेंदों में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी की। वे 22 गेंदों में 51 रन बनाकर नाबाद रहे, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे।

शिवम दुबे भी आखिरी ओवरों में अच्छी लय में दिखे और उन्होंने 15 गेंदों में 27 रन बनाए। तिलक और शिवम ने मिलकर छठे विकेट के लिए 62 रन जोड़े। 180 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए शिवम ने अपनी पारी में दो चौके और दो छक्के लगाए।

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन मामले में एक्शन, धारा 163 के उल्लंघन के आरोप में एफआईआर; मामले में कौन बना आरोपी?

राहुल गांधी ने लॉन्च किया सत्याग्रह प्लेटफॉर्म, संसद से सड़क तक साथ देने का किया वादा, बताया इसका उद्देश्य

Pargat Singh: पूरी लगन से करूंगा सेवा, पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष बनते ही बोले परगट सिंह, पार्टी का जताया आभार

आंध्र प्रदेश में दवा फैक्ट्री में फटा बॉयलर, चार लोगों ने तोड़ा दम; जांच में जुटी पुलिस

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?