
Asian Games Day 14 Live Updates: एशियन गेम्स में आज 14वें दिन दो स्वर्णिम मुकाबले खेले जाएंगे। भारतीय पुरुष हॉकी और क्रिकेट टीम आज गोल्ड मेडल के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी। ताइक्वांडो और आर्चरी में भी आज भारतीय टीम गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडल के लिए मैदान में उतरेगी। भारत शनिवार को एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट के स्वर्ण पदक मुकाबले में पाकिस्तान की युवा टीम के खिलाफ अपने अनुभवी सितारों से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद करेगा। दोनों देशों के बीच यह मुकाबला एशियन गेम्स की पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का अब तक का सबसे ज्यादा राजनीतिक तनाव वाला फाइनल होगा।
भारतीय पुरूष हॉकी टीम को मलेशिया के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में शनिवार को अपना खिताब बरकरार रखने और लॉस एंजिलिस ओलंपिक 2028 का टिकट कटाने के लिये गलतियों से सबक लेकर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।
एशियन गेम्स 2026 से जुड़ी तमाम लेटेस्ट और ताजा अपडेट्स जानने के लिए जुड़े रहिए नवभारत लाइव ब्लॉग के साथ...