अर्शदीप सिंह और गौतम गंभीर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs AUS:ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में अर्शदीप सिंह बाहर तो हर्षित राणा अंदर, भड़के फैंस

Arshdeep Singh: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर सोशल मीडिया में फैंस का गुस्सा फूटा है।

संजय सिंह बिष्ट

IND Vs AUS 1st T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज कैनबरा में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। टीम इंडिया ने रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह और नितीश रेड्डी को अंतिम एकादश से बाहर रखा है। भारतीय टीम टी20 क्रिकेट में अपने विजयी क्रम को जारी रखने के इरादे से मैदान पर उतरी है। हालांकि भारत को वनडे सीरीज में 2-1 से हार झेलनी पड़ी थी।

अर्शदीप को प्लेइंग XI में जगह नहीं मिलने पर भड़के फैंस

वहीं, इस मुकाबले में टीम इंडिया के मैनेजमेंट के एक फैसले से सोशल मीडिया पर फैंस का अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से अर्शदीप सिंह को बाहर का रास्ता दिखाया गया है। वहीं, हर्षित राणा को प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बनाया गया है। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले का फैंस सोशल मीडिया में जमकर विरोध कर रहे हैं। फैंस की रिएक्शन कुछ इस प्रकार हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टी20 में भारत की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती और जसप्रीत बुमराह। IND Vs AUS 1st T20 Live Update

भारत के खिलाफ पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस (विकेट कीपर), टिम डेविड, मिशेल ओवेन, मार्कस स्टोइनिस, जोश फिलिप, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैथ्यू कुहनेमैन और जोश हेजलवुड।

पिच रिपोर्ट

मनुका ओवल की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है, जबकि बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कुछ समय क्रीज पर बिताना पड़ता है। एक बार सेट हो जाने पर बल्लेबाज यहां बड़ी पारी खेल सकते हैं। हालांकि, इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं माना जाता। अब तक इस मैदान पर कुल 5 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से 4 मैचों के नतीजे निकले हैं, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। यहां का औसत स्कोर 144 रन के करीब है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दो बार जीत मिली है और दो बार चेज करने वाली टीम सफल रही है।

बारिश के कारण एक बार रुका मुकाबला

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहले टी20 मुकाबले में बारिश ने दस्तक दी। दरअसल, 5 ओवर के खेल समाप्त होने के बाद बारिश के कारण मुकाबले को रोका गया। इस वक्त तक टीम इंडिया ने 1 विकेट के नुकासान पर 43 रन पूरे कर लिए। 19 रन के स्कोर पर अभिषेक शर्मा ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज नॉथन एलिस का शिकार बने।

गूंज नहीं, सीधा धमाका, DUSU में ABVP की जीत से गदगद हुई BJP, कांग्रेस और राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता देश के लिए खतरा, हामिद अंसारी के बयान बवाल, BJP ने किया पलटवार

सहारनपुर से चुनावी आगाज की परंपरा जारी रखेगी BJP? राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के दौरे से सियासी हलचल तेज

दिल्ली में वोटर लिस्ट से कटेगा केजरीवाल का नाम, चुनाव आयोग ने भेजा SIR का नोटिस, पूर्व CM से मांगे कागज

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z