
मनुका ओवल की पिच संतुलित मानी जाती है। यहां गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है, जबकि बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए कुछ समय क्रीज पर बिताना पड़ता है। एक बार सेट हो जाने पर बल्लेबाज यहां बड़ी पारी खेल सकते हैं। हालांकि, इस पिच पर लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं माना जाता। अब तक इस मैदान पर कुल 5 टी20 इंटरनेशनल खेले गए हैं। इनमें से 4 मैचों के नतीजे निकले हैं, जबकि 1 मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ था। यहां का औसत स्कोर 144 रन के करीब है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को दो बार जीत मिली है और दो बार चेज करने वाली टीम सफल रही है।