अर्शदीप सिंह (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अर्शदीप सिंह ने वर्ल्ड क्रिकेट में रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने

Arshdeep Singh: भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इतिहास रच दिया। वो बतौर तेज गेंदबाज टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 विकेट लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Arshdeep Singh Becomes Fastest Pacer In The World: भारतीय टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप ने एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में ओमान के खिलाफ एक विकेट लेते ही इतिहास रच दिया। वो भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। इसके साथ ही वो टी20आई में बतौर तेज गेंदबाज सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

अर्शदीप सिंह ने रिजबान बट का रिकॉर्ड तोड़कर यह इतिहास रचा। बतौर तेज गेंदबाज बहरीन के लिए खेलते हुए रिजबान बट ने टी20 इंटरनेशनल में 66 मैच में अपना 100 विकेट पूरा किया था। वहीं अर्शदीप ने यह उपलब्धि 64 पारियों में हासिल की। 19 सितंबर को अर्शदीप सिंह ने यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

अर्शदीप ने ओमान के खिलाफ 20वें ओवर की पहली गेंद पर विनायक शुक्ला को आउट करके यह कारनामा किया। रिंकू सिंह ने विनायक शुक्ला का कैच पकड़ा। इस विकेट के साथ ही वो टी20 आई में 100 विकेट लेने वाले दुनिया के तीसरे गेंदबाज बन गए हैं। अर्शदीप से कम पारियों में राशिद खान और वानिंदु हसरंगा ने यह उपलब्धि हासिल की है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज

क्रम खिलाड़ी का नाम देश मैचों की संख्या
1 अर्शदीप सिंह भारत 64*
2 रिजवान बट बहरीन 66
3 हारिस रऊफ पाकिस्तान 71
4 मार्क अडायर आयरलैंड 72
5 बिलाल ख़ान ओमान 72
6 शाहीन शाह अफरीदी पाकिस्तान 74
7 जुनैद सिद्दीकी यूएई 74
8 लसिथ मलिंगा श्रीलंका 76
9 करण खत्री क्षेत्री नेपाल 80
10 मुस्ताफ़िज़ुर रहमान बांग्लादेश 81

टी20आई में भारत के पूरे किए 100 विकेट

भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने T20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने सिर्फ 64 मैचों में 100 विकेट पूरे करके भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस सूची में युजवेंद्र चहल (96 विकेट), हार्दिक पंड्या (96*), जसप्रीत बुमराह (92) और भुवनेश्वर कुमार (90) जैसे दिग्गज गेंदबाज पीछे रह गए हैं। अर्शदीप का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/9 रहा है। उनका यह रिकॉर्ड भारतीय टी20 इतिहास में एक नई उपलब्धि के तौर पर देखा जा रहा है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट

क्रम गेंदबाज़ का नाम मैच विकेट सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
1 अर्शदीप सिंह 64 100* 4/9
2 युजवेंद्र चहल 80 96 6/25
3 हार्दिक पंड्या 117 96* 4/16
4 जसप्रीत बुमराह 72 92 3/7
5 भुवनेश्वर कुमार 87 90 5/4
6 कुलदीप यादव 43 77* 5/17
7 अक्षर पटेल 74 74 3/9
8 रविचंद्रन अश्विन 65 72 4/8
9 रवि बिश्नोई 42 61 4/13
10 रवींद्र जडेजा 74 54 3/15

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा