ओमान के आमिर कलीम ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने सबसे उम्रदराज बल्लेबाज

Aamir Kaleem: आमिर कलीम ने भारत के खिलाफ एशिया कप में अर्धशतकीय पारी खेलते ही एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो फुल नेशन टीमों के खिलाफ अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।
ओमान के आमिर कलीम ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने सबसे उम्रदराज बल्लेबाज
आमिर कलीम (फोटो-सोशल मीडिया)
Updated on

Aamir Kaleem Becomes Oldest Batter In T20Is: एशिया कप 2025 के आखिरी लीग मुकाबले में ओमान के दिग्गज बल्लेबाज आमिर कलीम ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में इतिहास रच दिया। ओमान के आमिर कलीम ने फुल नेशन टीम के खिलाफ अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा 43 साल 303 दिन में किया है।

आमिर कलीम ने वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल के रिकॉर्ड को तोड़ यह उपलब्धि हासिल की। गेल ने 41 साल और 294 दिन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2021 में वेस्टइंडीज के लिए अर्धशतकीय पारी खेली थी। 40 साल की उम्र पार करने के बाद केवल चार बल्लेबाज़ ही टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में किसी पूर्ण सदस्य देश के खिलाफ अर्धशतक बना पाए हैं।

टी20I में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

खिलाड़ी का नाम टीम उम्र विपक्षी टीम स्थान तारीख
आमिर कलीम ओमान 43 साल, 303 दिन भारत अबू धाबी 19 सितंबर 2025
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 41 साल, 294 दिन ऑस्ट्रेलिया ग्रोस आइलेट 12 जुलाई 2021
मोहम्मद नबी अफगानिस्तान 40 साल, 260 दिन श्रीलंका अबू धाबी 18 सितंबर 2025
मोहम्मद हफीज पाकिस्तान 40 साल, 64 दिन न्यूज़ीलैंड हैमिल्टन 12 दिसंबर 2020
सनथ जयसूर्या श्रीलंका 39 साल, 345 दिन वेस्टइंडीज नॉटिंघम 10 जून 2009

भारत के खिलाफ आमिर कलीम का प्रदर्शन

आमिर कलीम ने भारत के खिलाफ 46 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और दो छक्के की मदद से 139.13 की स्ट्राइक रेट 64 रनों की पारी खेली। आमिर की पारी का अंत हर्षित राणा ने हार्दिक पांड्या के हाथों कैच करवा कर किया। इस अर्धशतक के साथ वो टी20 एशिया कप में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज बन गए हैं।

टी20 एशिया कप में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी

  • आमिर कलीम – 50* vs भारत, अबू धाबी, 2025 (उम्र: 43 साल 303 दिन)
  • मोहम्मद नबी – 60 vs श्रीलंका, अबू धाबी, 2025 (उम्र: 40 साल 260 दिन)
  • तिलकरत्ने दिलशान – 75* vs पाकिस्तान, मीरपुर, 2016 (उम्र: 39 साल 142 दिन)

टी20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज

टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज बल्लेबाज का रिकॉर्ड लक्जमबर्ग के बल्लेबाज टोनी व्हाइटमैन के नाम है। यह रिकॉर्ड तब बना जब टोनी व्हाइटमैन ने 2 सितंबर 2021 को माल्टा के खिलाफ मोआरा व्लासिये क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में अर्धशतक जड़ा। उन्होंने यह कारनामा 52 साल और 101 दिन में किया था। इसके साथ ही वो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए थे।

Navbharat Live
navbharatlive.com