एशिया कप 2025 में अर्शदीप सिंह के पास बड़ा मौका, इतिहास रचने से 1 विकेट दूर

Arshdeep Singh: एशिया कप 2025 में अर्शदीप सिंह के पास टी20 फॉर्मेट में महान गेंदबाज बनने का शानदार मौका है। इसके लिए उन्हें सिर्फ एक विकेट की जरूरत है।
इंग्लैंड दौरे पर अर्शदीप की अनदेखी, कोच का बड़ा खुलासा– एशिया कप 2025 से पहले मचा बवाल!
अर्शदीप सिंह (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Asia Cup 2025: भारतीय टीम के खिलाफ इस वक्त इंग्लैंड सीरीज को खत्म कर अपने-अपने घरों में आराम फरमा रहे हैं। इसके बाद टीम इंडिया को अगले महीने की 9 सितंबर से एशिया कप 2025 में हिस्सा लेना है। बता दें कि एशिया कप 2025 में भारत अपने अभियान की शुरुआत 10 सितंबर से करेगा। इस दौरान तेज गेंदबाज अर्शदीप के पास इतिहास रचने का मौका है।

अर्शदीप सिंह के पास इतिहास रचने का मौका

अब तक अर्शदीप सिंह अपने टी20 करियर में कुल 63 मुकाबले खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 99 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है। ऐसे में यदि अर्शदीप सिंह एशिया कप के दौरान एक विकेट और लेने में सफल होते हैं, तो वह इस फॉर्मेट में 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय होंगे। संभावना है कि एशिया कप में अर्शदीप सिंह टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे। ऐसे में वो ये रिकॉर्ड अगले महीने अपने नाम कर सकते हैं।

दूसरे नंबर पर युजवेंद्र चहल

अर्शदीप सिंह के बाद युजवेंद्र चहल टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले भारतीय हैं, जिन्होंने 80 मुकाबलों में 96 शिकार किए। वहीं, हार्दिक पांड्या 114 मैचों में 94 विकेट ले चुके हैं। अर्शदीप सिंह 63 टी20 मुकाबलों के अलावा नौ वनडे मैच भी खेल चुके हैं, जिसमें उनके नाम 14 शिकार हैं। एशिया कप-2025 की शुरुआत अफगानिस्तान और हॉन्ग-कॉन्ग के बीच मुकाबले के साथ होगी।

14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला

एशिया कप-2025 में भारत के सभी मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। यूएई के बाद टीम इंडिया 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरेगी, जबकि ओमान के खिलाफ 19 अगस्त को भारत, ग्रुप-ए का अपना तीसरा मैच खेलेगा। एशिया कप में आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है। ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान, यूएई और ओमान की टीमें हैं, जबकि ग्रुप-बी में श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और हॉन्ग-कॉन्ग शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से दो-दो टीमें सुपर-4 में पहुंचेंगी, जिसमें शीर्ष पर रहने वाली टॉप-2 टीमों के बीच खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

एशिया कप की स्थापना साल 1983 में हुई थी। पहली बार इस टूर्नामेंट का आयोजन यूएई के शारजाह में हुआ था। भारतीय टीम साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018 और 2023 में एशिया कप का खिताब अपने नाम कर चुकी है। भारत 1988 से 1995 के बीच लगातार तीन एशिया कप खिताब अपने नाम कर चुका है।

एजेंसी इनपुट के साथ

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com