अमित मिश्रा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

'मैं उनका फेवरेट नहीं...' रिटायरमेंट लेते ही अमित मिश्रा ने धोनी-कोहली पर साधा निशाना!

Amit Mishra big revelation on Indian Cricket Team: अमित मिश्रा ने रिटायरमेंट के बाद टीम इंडिया में पॉलिटिक्स होने की बात कही है। हालांकि इस दौरान उन्होंने किसी भी खिलाड़ी का नाम नहीं लिया है।

संजय सिंह बिष्ट

Amit Mishra Statement: भारतीय टीम के पूर्व स्पिन गेंदबाज व आईपीएल में दमदार भूमिका निभाने वाले गेंदबाज अमित मिश्रा अब टीम इंडिया के लिए कभी नहीं खेलेंगे। उन्होंने बीते 4 सितंबर 2025 को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया। उन्होंने टीम इंडिया के लिए करीब 25 सालों तक खेला। इस दौरान उन्होंने अपने क्रिकेट करियर में कई उपल्धियां हासिल की।

अमित मिश्रा का एक सच ये भी है कि टीम इंडिया के लिए निरंतर रूप से नहीं खेले। 25 सालों के अंदर वो ज्यादातर मौकों पर टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे। उन्होंने टीम इंडिया के लिए महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों की कप्तानी में खेला। इसी बीच उन्होंने टीम इंडिया के लिए बड़ा खुलासा कर दिया है। उन्होंने कुछ इशारों के जरिए टीम इंडिया में पॉलिटिक्स होने की बात कही है।

अमित मिश्रा पूर्व कप्तानों पर तंज

अमित मिश्रा ने इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद पीटीआई को अपना इंटरव्यू दिया। इसी इंटरव्यू में उन्होंने कुछ अहम व हैरान करने वाली बातों का जिक्र किया है। उन्होंने कहा है कि टीम इंडिया में कुछ कप्तानों के फेवरेट होते हैं। वो इस लिस्ट में शामिल नहीं थे। पूर्व स्पिन गेंदबाज ने बताया कि इन बात के बिल्कुल भी फर्क नहीं पड़ता है। मिश्रा ने पीटीआई को बताया कि जब कोई दूसरा खिलाड़ी अच्छा करता था, उन्हें मौका मिलता था, लेकिन जब वो बेहतर प्रदर्शन करते तो उन्हें इग्नोर कर दिया जाता।

अमित मिश्रा ने कहा- "हमेशा ही कुछ प्लेयर्स कप्तान के फेवरेट होते हैं, लेकिन इस बात से उतना फर्क नहीं पड़ता है। आपको सिर्फ मौका मिलने पर खुद को साबित करना पड़ता है। जैसा कि मैंने अभी बताया कि इन बातों का महत्व नहीं है। अगर कोई खिलाड़ी आपके मुकाबले अच्छा प्रदर्शन करता है, तो उसे ज्यादा पसंद किया जाता है। हालांकि जब आप अच्छी तरह खेलने लगते हैं, तो चीजें बदल जाती हैं।"

अमित मिश्रा के इस बयान को लेकर महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली से जोड़ कर देख रहे हैं। अमित मिश्रा ने अपने क्रिकेट करियर का ज्यादा हिस्सा इन दोनों के साथ बिताया है। मिश्रा ने धोनी और कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया के लिए खेला है। ऐसे में हो सकता है कि उनका ये इशारा कोहली-धोनी के लिए हो।

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद