इकाना क्रिकेट स्टेडियम  सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 6 अक्टूबर से शुरू होगी 5 मैचों की टी-20 सीरीज, कब और कहां होगा मैच?

IND vs WI Match 5 T20 Series: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला खेला जाएगा. इसके बाद एक बार फिर दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज में आमना-सामना होगा।

राहुल उपाध्याय

IND vs WI T20 Series: भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए अक्टूबर का यह महीना बेहद खास और मनोरंजन पूर्ण होने वाला है, क्योंकि आज भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। इसके बाद एक बार फिर भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज होगा, जिसका पूरा लुफ्त क्रिकेट फैंस उठा सकते है।

कब और कहां खेला जाएगा 5 मैचों की टी-20 सीरीज?

आपको बता दें कि, भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज 6 अक्टूबर 2026 से होने जा रहा है। सभी टी-20 के ये मुकाबले शाम 7:00 बजे से खेले जाएंगे। टी20 सीरीज का पहला मैच 6 अक्टूबर को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।

इसके बाद दूसरा मैच 9 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा। सीरीज का तीसरा मैच 11 अक्टूबर को इंदौर में होगा। 14 अक्टूबर को चौथा मैच हैदराबाद के मैदान पर खेला जाएगा। वहीं सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

श्रेयस अय्यर करेंगे टी-20 टीम की कप्तानी

दरअसल, वर्तमान में वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर है, जहाँ 3 मैचों की वनडे सीरीज के खत्म होने के ठीक बाद यह टी-20 इंटरनेशनल सीरीज शुरू होगी। भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर करेंगे। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज चल रही है, जिसमें टीम इंडिया लगातार दो मैच जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर चुकी है।

टीम में बड़ा बदलाव

टी-20 सीरीज के आगाज होने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में बड़ा बदलाव हुआ है. ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर टी-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं ऐसे में अब उनकी जगह नमन धीर को टीम इंडिया में शामिल किया गया है।

लखनऊ पहुंचे वेस्टइंडीज के खिलाड़ी

6 अक्टूबर से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाड़ी लखनऊ पहुंच गए हैं, जिसके लिए इकाना स्टेडियम में तैयारियां जोरों पर हैं। मैच के लिए टिकटों की बिक्री तेजी से हो रही है और आयोजकों को स्टेडियम के पूरी तरह भरने की उम्मीद है।

भारतीय एजेंसी के हत्थे चढ़ा एक और कुख्यात! तुर्की से नवप्रीत सिंह को डिपोर्ट कर लाया, कैसे हुआ था फरार?

Kadambini Ganguly First Indian Woman Doctor: 8 बच्चों की मां, फिर भी नहीं रुकी डॉक्टरी की राह

आकाश में दिखी वायुसेना की तरंग शक्ति की रफ्तार, करतब देख दुश्मनों की आंखें चौंधिया जाएंगी

IMD Weather Alert: 60 KM/H की रफ्तार से आंधी और बिजली! 3 अक्टूबर को घर से निकलने से पहले देखें पूरी रिपोर्ट

क्या कुमार विश्वास जाएंगे राज्यसभा, भाजपा के इस सियासी दांव से कितना नफा-नुकसान; CM योगी से मिलेगी हरी झंडी?