Ind vs Wi: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला, टीम में बड़ा बदलाव!

Ind vs Wi 3rd ODI Match: भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज तीसरा और अंतिम मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में महाराजा यादविंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुका है।
Ind vs Wi 3rd ODI Match
भारत और वेस्टइंडीज सोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

3rd ODI India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही तीन वनडे मैचों की सीरीज का आज तीसरा और आखिरी अहम मुकाबला मुल्लांपुर के न्यू चंडीगढ़ में महाराजा यादविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

भारतीय टीम सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीत चुकी है। टीम ने दोनों मैच 8-8 विकेट से जीते थे। खास बात यह है कि, इस मैदान पर पहला पुरुष वनडे मैच होगा।

मोहम्मद सिराज की हो सकती है वापसी

आपको बता दें कि, भारत के तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा सीरीज से बाहर हो गए हैं। ऐसे में मोहम्मद सिराज की 9 महीने बाद वनडे टीम में वापसी हो सकती है। उन्होंने आखिरी वनडे इसी साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था।

क्या यशस्वी जायसवाल को मिलेगा मौका?

भारतीय क्रिकेट टीम ने 2027 वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकता है। ओपनिंग में आज होने वाले मुकाबले में यशस्वी जायसवाल को मौका देने के लिए रोहित शर्मा या शुभमन गिल में से किसी एक को आराम दिया जा सकता है।

वहीं केएल राहुल को अभी तक बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला है। बैकअप विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को खिलाया गया तो ऋतुराज गायकवाड बाहर हो सकते हैं। नमन धीर को दूसरे वनडे में टखने में चोट लगी थी, लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इसे सिर्फ क्रैम्प्स बताया है।

Ind vs Wi 3rd ODI Match
अधूरे सपने के साथ युजवेंद्र चहल ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास, इंस्टाग्राम पर शेयर की इमोशनल पोस्ट

भारत का वेस्टइंडीज के खिलाफ रहा शानदार रिकॉर्ड

टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 14 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। इस तरह से यह किसी एक टीम के खिलाफ किसी भी टीम का लगातार सबसे लंबा द्विपक्षीय सीरीज जीतने का रिकॉर्ड है।

वहीं भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 13 वनडे में से 12 जीते हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज ने पिछली बार अगस्त 2025 में पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत दर्ज की थी। उसके बाद टीम 7 बार लक्ष्य का बचाव करने में नाकाम रही है।

शुभमन गिल के पास आज है रिकॉर्ड तोड़ने का बड़ा मौका

आपको बता दें कि इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाज शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की है। इस साल वह वनडे में 10 पारियों में 894 रन बना चुके हैं और 2023 में बनाए अपने 1,584 रन के सालाना रिकॉर्ड को तोड़ने की स्थिति में हैं। उनके पास इस साल अभी 9 और वनडे खेलने का मौका है।

Ind vs Wi 3rd ODI Match
एशियन गेम्स क्रिकेट फाइनल में आज होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, जानें कहां फ्री में देखें मैच

क्या न्यू चंडीगढ़ में रन चेज करना होगा आसान?

मुल्लांपुर न्यू चंडीगढ़ में आखिरी लिस्ट-ए मैच दिसंबर 2021 में खेला गया था। अब तक के 5 लिस्ट-ए मैचों में 4 बार लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। नमन धीर के मुताबिक, उनके आकलन में यहां 290-300 रन का स्कोर अच्छा हो सकता है।

मैच के दौरान दोपहर में तापमान 30 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है। सीरीज के पिछले दोनों मुकाबलों में गर्मी के कारण खिलाड़ियों को परेशानी हुई थी। दोनों टीमों को अलग-अलग शहरों के बीच करीब 4,000 किलोमीटर की यात्रा भी करनी पड़ी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com