जीत के बाद ट्रॉफी के साथ सेंट्रल जोन की टीम 
खेल

सेंट्रल जोन ने 10 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब, साउथ जोन को 6 विकेट से हराकर बना चैंपियन

Central Zone vs South Zone Final: सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी 2025 का खिताब 10 साल बाद जीता। कप्तान रजत पाटीदार और यश राठौड़ के शानदार प्रदर्शन से साउथ जोन को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की।

मनोज आर्या

Central Zone vs South Zone, Duleep Trophy Final: बीसीसीआई द्वारा आयोजित दलीप ट्रॉफी 2025 का खिताब सेंट्रल जोन ने अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में सेंट्रल जोन ने साउथ जोन को 6 विकेट से हराकर यह उपलब्धि हासिल की। आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को खिताब दिलाने वाले कप्तान रजत पाटीदार ने दलीप ट्रॉफी में भी शानदार कप्तानी करते हुए सेंट्रल जोन को चैंपियन बनाया। इस जीत के साथ सेंट्रल जोन ने पूरे 10 साल बाद दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया।

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खेला गया। साउथ जोन ने पहली पारी में मात्रा 149 रनों पर ढेर हो गई। उसके बाद सेंट्रल जोन ने पहली पारी में शानदार बल्लेबाजी करती 511 रनों का स्कोर खड़ा किया। पहली पारी के आधार पर सेंट्रल जोन ने 362 रनों की बढ़त बनाई। हालांकि, दूसरी पारी में साउथ जोन के बल्लेबाजों ने वापसी करते हुए 426 रन बनाए। दूसरी पारी साउथ जोन ने पारी की हार तो टालते हुए सेंट्रल जोन को 65 रनों का लक्ष्य दिया। जिसे सेंट्रल जोन ने 4 विकेट खोकर मुकाबले को जीत लिया।

पहली पारी का हाल

सेंट्रल जोन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। ये फैसला सेंट्रल जोन के गेंदबाजों ने सही साबित किया। साउथ जोन को 149 रनों पर ढेर कर दिया। साउथ जोन के लिए तन्मय अग्रवाल ने 31, सलमान निजार ने 24, अंकित शर्मा ने 20, रिकी भी ने 15 रन बनाए। सेंट्रल जोन के लिए सारांश जैन ने 5 विकेट चटकाए। वही सारांश के अलावा कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट लेकर साउथ जोन के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। वही पहली पारी सेंट्रल जोन ने 511 रन बनाए। जिसमें कप्तान रजत पाटीदार ने 101 रन बनाए। वही उनके अलावा यश राठौड़ ने 194 रनों की पारी खेली। यश दोहरे शतक से मात्रा 6 रनों से चूक गए। इन दोनों के अलावा सारांश जैन ने 69 रन, दीपक चाहर ने 37, दानिश मालेवार ने 53 और अक्षय वाडकर ने 22 रनों की पारी खेली। साउथ जोन के लिए अंकित शर्मा ने 4, गुरजपनीत सिंह ने 4 विकेट चटकाए।

दूसरी पारी का हाल

दूसरी पारी में साउथ जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 426 रन बनाए। साउथ जोन के लिए दूसरी पारी में अंकित शर्मा ने 99, आंद्रे सिद्धार्थ ने नाबाद 84 रनों की पारी खेली। इन दोनों के अलावा स्मरण रविचंद्रन ने 67, रिकी भुई ने 45, मोहित काले ने 38, तन्मय अग्रवाल ने 26 और मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 27 रन बनाए। सेंट्रल जोन के लिए कुमार कार्तिकेय ने 4 विकेट चटकाए। उसके अलावा सारांश जैन ने 3, दीपक चाहर ने 1 और कुलदीप सेन ने 1 विकेट चटकाए।

केवल 5 रन पर पवेलियन लौटे दानिश मालेवार

65 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सेंट्रल जोन की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही। दानिश मालेवार 5 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद शुभम शर्मा भी 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उसके बाद सारांश जैन को ऊपर भेजा गया लेकिन वो भी 4 रन बनाकर चलते बने। रजत पाटीदार के रूप में सेंट्रल जोन को चौथा झटका लगा। रजत पाटीदार 13 रन बनाकर आउट हो गए। अक्षय वाडकर 19 रन बनाकर नाबाद रहे। वही यश राठौड़ ने नाबाद 11 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया। साउथ जोन के लिए अंकित शर्मा ने 2 और गुरजपनीत सिंह को 2 विकेट मिला।

चमोली टनल हादसे में 3 की मौत, 16 मजदूर सुरक्षित बाहर; युद्धस्तर पर चल रहा रेस्क्यू ऑपरेशन

Explainer: बिना चर्चा के 9 बिल पास, 380 सवालों में से सिर्फ 2 के ही मिले जवाब; आंकड़ों में मानसून सत्र का हाल

आज की ताजा खबर 13 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

वकील बनने से नहीं रोके जाएंगे NALSAR के छात्र, बैकफुट पर बार काउंसिल, चंद घंटों में बदला फैसला

NALSAR में CJI के विरोध पर BCI का बड़ा एक्शन, 2026 बैच के छात्रों के वकील बनने पर लगाई रोक