मैच खेल रहा बिहारी युवक और रोनाल्डो। 
खेल

जियो हो बिहार के लाला...Ronaldo से हो रही बिहारी युवक की तुलना, Video देखकर बन जाएंगे फैन

Viral Video: लोकल ग्राउंड पर खेले जा रहे मैच में एक खिलाड़ी ने हवा में मिले पास को रोनाल्डो स्टाइल में गोल पोस्ट में शूट किया। उसके मूव से इम्प्रेस होकर फैंस ने बिहारी रोनाल्डो कहना शुरू कर दिया है।

रंजन कुमार

Cristiano Ronaldo Style Shot​: भारत में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है। गली-कूचे में छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े तक बैट-बॉल लेकर दिन भर खेलते दिखते हैं। यही वजह है कि देश में क्रिकेट के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की फौज खड़ी है। मगर, दूसरे खेलों के लिए स्पोर्टस क्लब को, स्कूलों को खिलाड़ी नहीं मिलते हैं। टेनिस, फुटबॉल, हॉकी स्विमिंग के लिए बहुत जद्दोजहद करके खिलाड़ियों को तलाशना पड़ता है।

यही वजह है कि इस स्पोर्टस के लिए कोचिंग, एक्सपर्ट भी नहीं मिलते हैं। इसके बावजूद जो युवक इन खेलों के लिए जुनूनी हैं, वो अपनी मंजिलें तलाश लेते हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर आप सोच में पड़ जाएंगे कि इतने अभाव के बीच फुटबॉल जैसे खेल में इतने शानदार खिलाड़ी भारत में पनप रहे हैं।

बिहारी रोनाल्डो कर रहे लोग

रैडिट पर शेयर किए वीडियो में दिख रहा है कि लोकल ग्राउंड पर फुटबॉल मैच खेला जा रहा है। इसमें खिलाड़ी उच्चस्तरीय खेल दिखा रहे हैं। खिलाड़ी आधुनिक समय के दांव-पेंच दिखा रहे हैं। इनका एक-दसरे को छकाने का स्टाइल देखकर आपको ये मैच अर्जेन्टीना और ब्राजील जैसे देशों के बीच का मैच याद आ जाएगा। ज्यादातर खिलाड़ी टॉप क्लास फुटबॉल खेलते दिख रहे। वहीं, टीम का एक खिलाड़ी हवा में मिले पास को उछलते हुए ठीक वैसे ही गोल पोस्ट में शूट किया, जैसा दिग्गज खिलाड़ी रोनाल्डो करते हैं। अब इस प्लेयर को बिहारी रोनाल्डो बताया जा रहा।

गांव-कस्बों में भरा पड़ा टेलेंट

भारत में फुटबॉल में ऐसे कई टैलेंट हैं। लोकल टूर्नामेंटों में ऐसे प्रतिभावान खिलाड़ी नजर आते हैं। अब सोशल मीडिया के जरिए ये खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। इसके बावजूद छोटे कस्बों, गांवों में टेलेंटेड खिलाड़ी मौजूद हैं। उनके पास बड़े प्लेटफॉर्म तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं है, लेकिन उनके खेल में जुनून और मेहनत की कमी नहीं होती है। अब इंटरनेट ने इन टैलेंट्स को दुनिया के सामने लाने की नई राह दी है।

Indian Ronaldo! byu/Impressive-Guess6810 inincredible_indians

क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन छाए

बिहार के प्रतिभाओं की बात करें मौजूद समय में दो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना चुके हैं। क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन आईपीएल और अन्य मैचों में अपनी उम्दा बल्लेबाजी से सबका दिल जीत चुके हैं।

रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की हुंकार! तैयारी का जायजा लेने पहुंचे कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, RJD का चुनाव आयोग को पत्र

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट