BCCI सचिव ने IPL 2028 में 12 टीमों और 150 करोड़ के पर्स की खबरों को बताया अटकलें
बोर्ड ने अभी तक टीम विस्तार या पर्स बढ़ाने पर कोई बात नहीं की है।
मौजूदा साइकिल का आखिरी IPL मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा।
BCCI Secretary Devajit Saikia: पिछले कुछ दिनों से यह चर्चा तेज हो गई थी कि IPL 2028 में 10 की जगह अब 12 टीमें खेलती नजर आ सकती हैं। इस पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने समाचार एजेंसी पीटीआई से बातचीत में स्थिति साफ कर दी है।
उन्होंने कहा कि बोर्ड ने 2028 में IPL को 12 टीमों का टूर्नामेंट बनाने की संभावना पर न तो औपचारिक और न ही अनौपचारिक रूप से कोई बात की है। सैकिया के अनुसार, वैश्विक क्रिकेट बाजार में IPL की लोकप्रियता काफी अधिक है, लेकिन फिलहाल लीग में 2 नई टीमों को शामिल करने की कोई गुंजाइश या योजना नहीं है।
BCCI देवजीत सचिव ने बताया कि बोर्ड का पूरा ध्यान अभी आगामी सीजन यानी IPL 2027 पर केंद्रित है। मार्च 2027 में शुरू होने वाला यह टूर्नामेंट IPL का ऐतिहासिक 20वां संस्करण होगा। सैकिया ने कहा कि यह एक बहुत बड़ा आयोजन होने जा रहा है और बोर्ड फिलहाल इसी की तैयारियों में जुटा है, इसलिए इससे आगे की कोई योजना नहीं बनाई जा रही है।
मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के बजट को 125 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 150 करोड़ रुपये करने की खबरों को भी देवजीत सैकिया ने निराधार बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया में चल रही ऐसी खबरें केवल कुछ लोगों की कल्पनाओं पर आधारित अटकलें हैं और इनकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। उन्होंने साफ किया कि खिलाड़ियों के वेतन के लिए निर्धारित राशि बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव बोर्ड के सामने नहीं है।
आगामी ऑक्शन की जानकारी देते हुए सैकिया ने पुष्टि की कि IPL की अगली नीलामी 16 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। यह मौजूदा चक्र का आखिरी साल है और इस बार बड़ी नीलामी (मेगा ऑक्शन) नहीं होगी।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बड़ी नीलामी अगले साल यानी 2027 के सीजन के लिए होगी, और उस नीलामी से पहले ही टीमों की वेतन राशि में बढ़ोतरी को लेकर कोई अंतिम फैसला लिया जाएगा।