

Highlights:
किश्तवाड़ में आतंकी हमले के दौरान लापता हुए दो एसपीओ के शव बरामद।
सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ के बाद इलाके में सघन सर्च ऑपरेशन।
सीसीटीवी फुटेज और ओजीडब्ल्यू (OGW) के जरिए आतंकियों की तलाश तेज।
Latif Bhat Lashkar Commander: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर आतंकी हमले के बाज इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। दलदली इलाके से चलते हुए हमलावरों ने सीआरपीएफ के अखरान कैंप में नाका ड्यूटी पर तैनात जवानों पर एके47 राइफल से फायरिंग कर दी।
अंधाधूंध फायरिंग के बाद हमलावर झाड़ियों की आड़ में फरार हो गए। इस घटना में 3 जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल जवानों की पहचान हेड कॉन्स्टेबल सोमवीर और कॉन्स्टेबल संतानो और राकेश दास के तौर पर हुई है।
आतंकियों की तार लश्कर के कमांडर लतीफ भट से जोड़े जा रहे है। साथ ही 2 विदेश आतंकी होने की संभावना जताई जा रही है। पूरे इलाके में तेजी से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस घटना के दौरान लापता हुए दो एसपीओ जवान के शव गुरुवार सुबह बरामद किए गए। दोनों जवानों के शरीर में गोली के निशान पाए गए है।
आतंकियों द्वारा दोनों एसपीओ को मारे जाने की संभावना बताई जा रही है। जवानों के पास मौजूद सरकारी हथियार भी गायब हो गए है। दक्षिण कश्मीर में चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात है और साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रहे है। इसके जरिए हमलावरों की पहचान और उनके भागने का रास्ता खोजने की कोशिश की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार, कुलगाम में CRPF जवानों पर हुए आतंकी हमले में, आतंकवादियों ने खास तरह की मेटल-जैकेट वाली, आर्मर-पियर्सिंग (AP) गोलियों का इस्तेमाल किया। ये ऐसी गोलियां हैं जो बुलेटप्रूफ जैकेट को भी भेद सकती हैं।
सूत्रों के मुताबिक, इनमें से कुछ गोलियां एक CRPF जवान की बुलेटप्रूफ जैकेट को भेद गईं थीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान का फिलहाल श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जांच एजेंसियों को इस हमले में लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर मोहम्मद लतीफ भट का हाथ होने का संदेह है। पुलिस हमले के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है। लतीफ भट पर 22 जुलाई 2026 को अनंतनाग में हेड कॉन्स्टेबल आशिक हुसैन कुरैशी की हत्या का आरोप है।
इसके अलावा लतीफ पर 31 जुलाई को कुलगाम में छत्तीसगढ़ के दो प्रवासी मजदूरों की हत्या में भी नाम शामिल है। पुलिस की माने तो वह एक घाटी में सक्रिय आतंकी है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने 15 लाख रुपये के इनाम की भी घोषणा की थी।
जम्मू-कश्मीर में जांच एजेंसियां तीन ऐसे लोगों से पूछताछ कर रही हैं, जिन पर लश्कर-ए-तैयबा के 'ओवरग्राउंड वर्कर' (OGW) होने का संदेह है। वे यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि क्या इन स्थानीय सहयोगियों ने आतंकवादियों के लिए रेकी करने, उन्हें पनाह देने या हमले से पहले लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध कराने में कोई भूमिका निभाई थी।
अधिकारी इस संभावना की भी जांच कर रहे हैं कि कहीं कोई नया 'स्लीपर' आतंकी मॉड्यूल सक्रिय तो नहीं हो गया है, और क्या आतंकवादी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) से घुसपैठ करके आए हैं। CRPF की जवाबी कार्रवाई से हमलावरों के मंसूबे नाकाम हो गए।
CRPF के अनुसार, खुफिया जानकारी के आधार पर इलाके में पुलिस और CRPF के जवानों को तैनात किया गया था। हमले के दौरान तीन जवान घायल हो गए, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने जवाबी फायरिंग की और आतंकवादियों का पीछा किया। CRPF ने बताया कि जवानों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई ने हमलावरों को अपने मकसद में कामयाब नहीं होने दिया, जिससे उन्हें पीछे हटने और छूपने पर मजबूर होना पड़ा।