IND vs NZ: चौथे वनडे से पहले न्यूजीलैंड ने चला बड़ा दांव, 31 साल के इस अनकैप्ड घातक तेज गेंदबाज की कराई एंट्री

IND vs NZ ODI Squad Update: भारत के खिलाफ चौथे वनडे मैच से पहले कीवी टीम ने बड़ा बदलाव किया है। 31 वर्षीय तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार न्यूजीलैंड की इंटरनेशनल टीम में शामिल किया गया है।
New Zealand Squad Against India
भारत बनाम न्यूजीलैंडसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज के आखिरी दो मैच 13 और 15 नवंबर को होंगे।

  • चौथे वनडे से पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड में बड़ा फेरबदल किया है।

  • आखिरी दो मैचों के लिए 31 वर्षीय अनकैप्ड तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार टीम में शामिल किया गया है।

New Zealand Squad Against India: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे सीरीज अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच गई है। सीरीज के दो मुकाबले अभी बाकी हैं, जो 13 नवंबर (चौथा वनडे) और 15 नवंबर (पांचवां वनडे) को खेले जाएंगे।

हालांकि, चौथे मुकाबले से ठीक पहले न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने अपने स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव कर टीम इंडिया के खेमे में हलचल बढ़ा दी है। कीवी बोर्ड ने भारत के खिलाफ आखिरी दो वनडे मैचों के लिए 31 वर्षीय अनकैप्ड तेज गेंदबाज ब्रेट रैंडेल को पहली बार इंटरनेशनल टीम में शामिल किया है।

31 वर्षीय पेसर को मिला पहला इंटरनेशनल मौका

न्यूजीलैंड ने घरेलू टीम सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के अनुभवी पेस बॉलर ब्रेट रैंडेल को भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम में जगह दी है। दाएं हाथ के इस 31 साल के गेंदबाज के पास 145 प्रोफेशनल मैचों का अच्छा-खासा अनुभव है, जिसमें न्यूजीलैंड 'A' के लिए खेले गए 5 मुकाबले भी शामिल हैं।

रैंडेल हाल ही में इंग्लैंड की काउंटी चैंपियनशिप में डर्बीशायर की ओर से खेलकर लौटे हैं। इसके अलावा, सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट्स के ही ऑलराउंडर जोश क्लार्कसन भी 15 नवंबर को होने वाले पांचवें और आखिरी वनडे के लिए टीम से जुड़ेंगे।

New Zealand Squad Against India
IND vs NZ Test Series: भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड की 14 सदस्यीय टेस्ट टीम का ऐलान, टॉम लैथम बने कप्तान

कोच रॉब वाल्टर ने रैंडेल की एंट्री पर दिया बयान

दरअसल, न्यूजीलैंड के हेड कोच रॉब वाल्टर ने ब्रेट रैंडेल को उनके पहले इंटरनेशनल कॉल-अप पर बधाई दी। वाल्टर ने कहा कि जब किसी खिलाड़ी को पहली बार इंटरनेशनल टीम से बुलावा आता है, तो यह हमेशा एक बेहद खास पल होता है। हम ब्रेट के लिए बहुत खुश हैं। वह पिछले कुछ समय से घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने यह मौका अपनी मेहनत से हासिल किया है।

पूरी सीरीज के दौरान टीम में कुछ बदलाव हुए हैं, इसलिए हम खुशकिस्मत हैं कि ब्रेट और जोश जैसे खिलाड़ियों को टीम में ला पाए। इस वीकेंड मौसम भी साफ रहने की उम्मीद है, ऐसे में हम सीरीज का अंत बेहतरीन तरीके से करना चाहेंगे।"

भारतीय बल्लेबाजों के लिए कितना बड़ा खतरा बनेंगे रैंडेल?

न्यूजीलैंड के स्क्वाड में हुए इस बदलाव का सीधा असर भारतीय टीम की रणनीति पर पड़ सकता है। ब्रेट रैंडेल टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए 'सरप्राइज पैकेज' साबित हो सकते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि भारतीय बैटर्स ने उन्हें पहले कभी नहीं खेला है और न ही उनके पास रैंडेल की गेंदबाजी का कोई इंटरनेशनल डेटा मौजूद है। पहली बार भारत के खिलाफ उतरने जा रहे रैंडेल अपनी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ से भारतीय टॉप ऑर्डर की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं।

New Zealand Squad Against India
अर्शदीप सिंह की होने वाली दुल्हन हैं इतनी पढ़ी-लिखी, MBA के बाद बनीं एक्ट्रेस, जानें समरीन की कहानी

चौथे वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग।

पांचवें वनडे के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

मिशेल सेंटनर (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, क्रिस्टियन क्लार्क, जोश क्लार्कसन, जैकब डफी, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिच हे (विकेटकीपर), निक केली, ब्रेट रैंडेल, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), ब्लेयर टिकनर, विल यंग।