Miss Universe 2026: ग्रैंड फिनाले से पहले बड़ा झटका, 15 देशों ने पीछे खींचे कदम; 6 एशियाई देशों पर लगा बैन

Miss Universe Controversy: प्यूर्टो रिको में होने वाले 75वें मिस यूनिवर्स पेजेंट से पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। फ्रेंचाइजी विवाद और वीजा समस्याओं के चलते 15 देश इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।
Miss Universe 2026 Controversy
मिस यूनिवर्स विवादसौजन्य-IANS
Published on: 
Updated on: 

Highlights:

  • 75वां मिस यूनिवर्स पेजेंट प्यूर्टो रिको के सैन जुआन में आयोजित हो रहा है ।

  • कॉरपोरेट विवादों के चलते थाईलैंड, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, सिंगापुर और लाओस पर बैन।

  • अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों के कारण नेपाल समेत कई अफ्रीकी देशों की सुंदरियां भी हुईं बाहर।

75th Miss Universe Puerto Rico: प्यूटों रिको के सैन जुआन में 75वीं मिस यूनिवर्स पेजेंट की तैयारियां जोरों पर हैं। इंटरनेट पर हर तरफ जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजियम की चकाचौंध और ब्यूटी पेजेंट्स की शानदार तस्वीरें छाई हुई हैं, लेकिन, चमक-दमक वाले इस ग्रैंड इवेंट में शुरुआत से ही एक बहुत बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। ग्रैंड फिनाले से ठीक पहले 15 देशों ने इस ग्लोबल ब्यूटी पेजेंट से अपना कदम पीछे खींच लिया है।

6 एशियाई देशों पर लगा बैन

इस बार मिस यूनिवर्स के मंच पर थाईलैंड, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, सिंगापुर और लाओस का जलवा देखने को नहीं मिलेगा। कॉरपोरेट और फ्रेंचाइजी से जुड़े आपसी विवादों के चलते इन 6 एशियाई देशों के प्रतियोगिता में हिस्सा लेने पर रोक लगा दी गई है।

राहत की बात बस इतनी है कि इन देशों की ब्यूटी पेजेंट्स से उनका नेशनल टाइटल नहीं छीना जाएगा। एक दिलचस्प बात यह भी है कि वियतनाम भले ही इस साल बैन की वजह से हिस्सा नहीं ले पा रहा है, लेकिन अगले साल होने वाले 76 वें मिस यूनिवर्स की मेजबानी वियतनाम ही करने वाला है।

भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी काजिया

मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व काजिया लिज मेजो करेंगी, केरल के मावेलिक्कारा की रहने वाली 19 वर्षीय काजिया ने 23 अगस्त 2026 को जयपुर में आयोजित मिस यूनिवर्स इंडिया प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया था। उन्होंने 52 प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर यह उपलब्धि हासिल की।

Miss Universe 2026 Controversy
फिल्म कुर्बान के पोस्टर से लेकर कुरान आयात वाले पेडेंट तक, इन 6 विवादों से खराब हुआ करीना कपूर का नाम

काजिया लिज मेजो कौन है?

काजिया सिर्फ मॉडल ही नहीं, बल्कि लॉ की पढ़ाई भी कर रही हैं। उनका बचपन अबू धाबी में बीता है। उन्हें क्लासिकल डांस का भी शौक है और वह करीब 12 साल तक इसकी ट्रेनिंग ले चुकी है। इसके अलावा उन्हें गाना गाने और ड्रम्स व वायलिन बजाने में भी दिलचस्पी है।

मिस यूनिवर्स इंडिया का खिताब जीतने से पहले काजिया मिस टीन दीवा 2024 का ताज भी जीत चुकी है। उन्होंने मिस टीन इंटरनेशनल 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और फर्स्ट रनर-अप रही थीं। अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर उनकी नजर भारत के चौथे मिस यूनिवर्स खिताब पर होगी।

Miss Universe 2026 Controversy
केरल की कैजिया लिज मेजो ने मारी बाजी! मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 के टॉप-5 में कौन-कौन सी हसीनाएं शामिल

वीजा की अड़चनों ने तोड़े सपने

प्रतियोगिता से बाहर होने की एकमात्र वजह फ्रेंचाइजी विवाद नहीं है, बल्कि कई देशों के लिए वीजा भी एक बड़ी दीवार बन गया। अमेरिका के वीजा प्रतिबंधों और कागजी समस्याओं की वजह से नेपाल, जिम्बाब्वे, जाम्बिया, अंगोला और कांगो गणराज्य की सुंदरियां प्रतियोगिता में शामिल नहीं हो पाएंगी।