राइजा ढिल्लों, परिनाज धानीवाल,माहेश्वरी चौहान सोर्स ( AI GENERATED)
खेल

एशियन गेम्स में भारत की बेटियों का कमाल, महिला स्कीट टीम ने जीता ऐतिहासिक कांस्य, पीएम ने दी बधाई

Asian Games: भारत की बेटियों ने एशियन गेम्स में इतिहास रच दिया। राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने स्कीट इवेंट में पहली बार कांस्य पदक दिलाया है।

आशीष शुक्ला

Women Skeet Team Wins Historic Bronze: भारत ने एशियन गेम्स में शूटिंग के स्कीट इवेंट में बुधवार को डबल कांस्य पदक अपने नाम किया। भारतीय महिला और पुरुष स्कीट टीमों ने टीम इवेंट में तीसरा स्थान हासिल किया है।

खास बात यह है कि राइजा ढिल्लों, माहेश्वरी चौहान और परिनाज धालीवाल की तिकड़ी ने स्कीट टीम इवेंट में भारत को शूटिंग के स्कीट इवेंट में पहली बार एशियन गेम मेडल दिलाया है।

तीनों ने मिलकर 331 अंक हासिल किया और इस प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त किया। 336 अंकों के साथ कजाकिस्तान के खिलाड़ियों ने रजत पदक तो वहीं 346 अंकों के साथ चीन के खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय निशानेबाजों परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी एकाग्रता, सटीकता और शानदार टीमवर्क ने भारतीय खेलों के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण दिया है।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि महिलाओं की स्कीट टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली परिनाज धालीवाल, माहेश्वरी चौहान और राइजा ढिल्लों को बधाई। पीएमओ ने खिलाड़ियों के आगामी प्रयासों के लिए भी शुभकामनाएं दीं।

कौन हैं माहेश्वरी चौहान?

माहेश्वरी चौहान का जन्म 4 जुलाई 1996 को राजस्थान के सियाना में हुआ था, जो कि एक स्कीट शूटर हैं। उन्होंने ने 15 साल की उम्र में शूटिंग शुरु कर दी थी।

कौन हैं राइजा ढिल्लों?

राइजा ढिल्लों का जन्म चंडीगढ़ में 20 अप्रैल 2004 को हुआ था। ये महिला इवेंट स्पेशलिस्ट हैं। इन्होंने 16 साल की उम्र में अपने पिता रविजीत सिंह ढिल्लों से प्रेरित होकर शूटिंग शुरू की थी।

कौन हैं परिनाज धानीवाल?

परिनाज धानीवाल का जन्म 30 नवंबर 2001 को पटियाला में हुआ था। उन्होंने 2015 में अपने शूटिंग करियर की शुरुआत की। शुरुआत में कठिनाईयां आई जिसका सामना करते हुए उन्होंने अपने करियर को गति देने का काम किया।

पुरुष टीम ने भी जीता कांस्य

भारत की पुरुष स्कीट टीम ने भी पोडियम पर जगह बनाई है। अनंतजीत सिंह नारूका, अनुभवी मैराज अहमद खान और भवतेघ सिंह गिल की टीम ने कुल 346 अंकों के साथ कांस्य पदक जीतकर देश के नाम किया है।

NEET पेपर लीक केस: लातूर के शिक्षक मोटेगांवकर को बड़ा झटका, बेटे आदित्य की उम्मीदवारी रद्द, 2 साल का लगा बैन

आयुष्मान भारत योजना: गरीबों के लिए बड़ा सहारा, लेकिन सिस्टम की खामियां अब भी चुनौतीपूर्ण

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

PM मोदी की चिंतन बैठक के बाद बदलेगी कैबिनेट? मंत्रियों की रेटिंग से तय होगा किसकी छुट्टी!

तुकाराम मुंढे के फैसले को राष्ट्रपति का समर्थन? हानिकारक उत्पादों के एंडोर्समेंट पर स्टार्स से की बड़ी अपील