Pranavi Urs Gold Medal: एशियन गेम्स 2026 के गोल्फ इवेंट में महिलाओं ने इतिहास रच दिया है। प्रणवी उर्स ने गोल्फ में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। वह एशियाई खेलों में गोल्फ गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
प्रणवी उर्स एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला गोल्फर बनीं। उन्होंने फइनल राउंड में एक-स्ट्रोक की बढ़त बनाए रखकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की और टीम के लिए सिल्वर मेडल भी जीता।
मैसूर की रहने वाली 23 वर्षीय प्रणवी ने तीसरे होल पर ट्रिपल बोगी के बाद तीन बर्डी लगाईं। उन्होंने फाइनल राउंड में 'ईवन-पार 70' का स्कोर किया और चार दिनों में कुल '15-अंडर 265' का स्कोर हासिल किया।
प्रणवी, अदिति अशोक (फाइनल राउंड में 67) और दीक्षा डागर (फाइनल राउंड में 77) की टीम ने सिल्वर मेडल जीता। भारत का कुल स्कोर '14-अंडर 546' रहा, जबकि चीन ने '22-अंडर 538' के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। भारत के लिए इससे पहले शिव कपूर ने 2002 के बुसान गेम्स में पुरुषों का गोल्फ गोल्ड मेडल जीता था।
17 साल की कुमकुम मोहोद ने दबाव में भी शांत रहकर एशियन गेम्स में महिलाओं की व्यक्तिगत रिकर्व तीरंदाजी स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता। उन्होंने शूटआउट में कोरिया की ओह येजिन को हराया।
17 साल की कुमकुम एशियन गेम्स में व्यक्तिगत रिकर्व स्पर्धा में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला तीरंदाज बनीं। स्कोर 5-5 से बराबर होने के बाद, कुमकुम ने शूटआउट में 10 का स्कोर किया, जबकि येजिन केवल 8 ही स्कोर कर पाईं।
इससे पहले, चीन की जिंगयी झू को हराकर फाइनल में पहुंचने पर, कुमकुम ने लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक के लिए उपलब्ध दो कोटा स्थानों में से एक हासिल कर लिया।