दक्षिण कोरियाई हॉकी टीम  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games में खिलाड़ियों के उड़े होश! दक्षिण कोरिया के मैच में बजा उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान, VIDEO

Asian Games 2026: जापान में जारी एशियन गेम्स 2026 में दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के हॉकी मैच से पहले दक्षिण कोरिया की जगह गलती से उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान बज गया।

सृष्टि मौर्य

North Korea National Anthem Played South Korea: जापान में हो रहे एशियन गेम्स 2026 में एक मैच के दौरान बड़ी आयोजन संबंधी गलती सामने आई। 18 सितंबर को दक्षिण कोरिया और बांग्लादेश के बीच हॉकी मैच से पहले दक्षिण कोरिया के राष्ट्रगान की जगह उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान बजा दिया गया।

दोनों टीमों के मैच से पहले आमतौर पर उनके राष्ट्रगान बजाए जाते हैं। लेकिन जब दक्षिण कोरिया की बारी आई, तब स्टेडियम में उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान बजने लगा। इससे दक्षिण कोरिया के खिलाड़ी भी हैरान रह गए। आयोजकों को अपनी गलती का जल्द पता चला और इसके बाद दक्षिण कोरिया का राष्ट्रगान बजाया गया। इस घटना के कारण मैच शुरू होने में भी देरी हुई।

दक्षिण कोरिया ने दर्ज कराई शिकायत

कोरियन स्पोर्ट एंड ओलंपिक कमेटी ने एशियन गेम्स की आयोजन समिति के सामने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई है। कमेटी ने इस घटना के लिए औपचारिक माफी मांगने और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए जरूरी कदम उठाने की मांग की है।

इस दौरान रेफरी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को हाथ मिलाने और खेल शुरू करने के लिए कहा, जबकि राष्ट्रगान अभी पूरा नहीं हुआ था। स्टेडियम के अनाउंसर ने बाद में घटना के लिए माफी मांगते हुए कहा कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रगान की जगह गलती से दूसरा गीत बजा दिया गया। उन्होंने इस गलती पर खेद जताया।

दक्षिण कोरिया ने बांग्लादेश को हराया

विवाद के बीच मैच में दक्षिण कोरिया ने बांग्लादेश को 5-0 से हरा दिया। दोनों टीमें ग्रुप-A में भारत, इंडोनेशिया, जापान और श्रीलंका के साथ हैं। वहीं, दक्षिण कोरिया की महिला टीम ने भी एशियन गेम्स में अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की। उसने अपने पहले मुकाबले में चीनी ताइपे को 3-1 से हराया ।

उत्तर और दक्षिण कोरिया के बीच लंबे समय से राजनीतिक तनाव रहा है। इसी वजह से इस घटना को लेकर दक्षिण कोरिया की ओर से औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। आयोजन समिति की ओर से इस मामले पर तत्काल कोई विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

दिल्ली गैंगरेप मामले में NCW का एक्शन, पुलिस कमिश्नर से रिपोर्ट मांगी; 10/11 सितंबर की रात हैवानियत

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B फीस को 12 महीने के लिए बढ़ाया, जानिए भारत के लोगों पर क्या पड़ेगा असर ?

कमर्शियल जहाज को निशाना बनाने का मुद्दा फिर UN में उठा, मनमाने दखल पर जताई चिंता; नाविकों की मौत पर सवाल

सरकारी नौकरी की ओर बढ़े कदम, 20वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे PM मोदी