ऋषभ पंत ने वीडियो शेयर कर एशियन गेम्स में भारतीय दल का बढ़ाया हौसला, फैंस से समर्थन की अपील; VIDEO

Asian Games 2026: ऋषभ पंत ने वीडियो शेयर कर एशियन गेम्स 2026 में भारतीय एथलीटों का हौसला बढ़ाया और फैंस से टीम इंडिया को सपोर्ट करने की अपील की। देखें वीडियो।
Rishabh Pant Supports Team India Video
ऋषभ पंत(सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Rishabh Pant Supports Team India Video: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत ने एशियन गेम्स 2026 में हिस्सा ले रहे भारतीय दल को अपना समर्थन दिया है। उन्होंने देशभर के फैंस से भारतीय खिलाड़ियों और एथलीटों का हौसला बढ़ाने की अपील की है।

पंत ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि वो एशियन गेम्स को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। उन्होंने फैंस से पूरे टूर्नामेंट के दौरान भारतीय एथलीटों का साथ देने की अपील की।

क्या बोले ऋषभ पंत?

ऋषभ पंत ने कहा, 'एशियन गेम्स देखने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं। आइए हम अपने भारतीय एथलीटों का साथ दें और उनका समर्थन करें। उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। चाहे कुछ भी हो, हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए, उनका जोरदार उत्साह बढ़ाना चाहिए और उन्हें भरपूर समर्थन देना चाहिए।'

45 देशों के खिलाड़ी ले रहे हिस्सा

एशियन गेम्स एशिया का सबसे बड़ा खेल आयोजन है, जो हर चार साल में आयोजित होता है। इसका आयोजन ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया करता है। 2026 एशियन गेम्स में 45 देशों और क्षेत्रों के खिलाड़ी 43 खेलों में हिस्सा ले रहे हैं। ये एशियन गेम्स का 20वां संस्करण है। जापान इससे पहले टोक्यो 1958 और हिरोशिमा 1994 में इस आयोजन की मेजबानी कर चुका है।

Rishabh Pant Supports Team India Video
ब्रायडन कार्स के खिलाफ पुलिस जांच बंद, कथित पीड़ित ने शिकायत से किया इनकार; मामले में नहीं लगा कोई चार्ज

2023 के प्रदर्शन से बेहतर की उम्मीद

भारत एशियन गेम्स 2026 में हांगझू 2023 के अपने प्रदर्शन से बेहतर करने की कोशिश करेगा। भारत ने हांगझू गेम्स में 28 गोल्ड समेत कुल 107 मेडल जीते थे। भारत पुरुष और महिला क्रिकेट तथा कबड्डी में मौजूदा चैंपियन है। पुरुष हॉकी टीम भी मौजूदा चैंपियन के तौर पर मैदान में उतरेगी।

बैडमिंटन में पीवी सिंधु, वेटलिफ्टिंग में मीराबाई चानू, शूटिंग में मनु भाकर, कुश्ती में अमन सहरावत और बॉक्सिंग में लवलीना बोरगोहेन भारत के प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं। एथलेटिक्स में भारत के 75 से ज्यादा ट्रैक और फील्ड एथलीट हिस्सा ले रहे हैं। इनमें गुलवीर सिंह, तेजस्विन शंकर, मुरली श्रीशंकर, ज्योति याराजी और पारुल चौधरी जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। शॉट पुट में तेजिंदरपाल सिंह तूर लगातार तीसरी बार गोल्ड जीतने के लक्ष्य के साथ उतरेंगे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com