मनसुख मांडविया एशियन गेम्स  (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: मनसुख मांडविया ने की जापान की मेहमाननवाजी की प्रशंसा, संस्कृति की भी की तारीफ

Mansukh Mandaviya Post: खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने एशियन गेम्स 2026 के उद्घाटन और जापानी परंपरा कागामी-बिराकी में भाग लेकर जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की तारीफ की।

सृष्टि मौर्य

Mansukh Mandaviya Praises Japanese Hospitality: केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने जापान की मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति की तारीफ की है। एक पोस्ट शेयर करते हुए एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने और जापान के पारंपरिक समारोह कागामी-बिराकी में हिस्सा लेने का अनुभव साझा किया।

क्या बोले मनसुख मांडविया?

मांडविया ने लिखा, 'जापान की शानदार मेहमाननवाजी और समृद्ध संस्कृति का अनुभव कर रहा हूं। कल मुझे 20वें एशियन गेम्स आइची-नागोया 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में शामिल होने और जापान के पारंपरिक समारोह कागामी-बिराकी में हिस्सा लेने का सम्मान मिला। गर्मजोशी से किए गए स्वागत और शानदार मेहमाननवाजी के लिए आभारी हूं।'

उन्होंने आगे कहा कि एशिया और दुनिया के खेल समुदाय से जुड़े दोस्तों से दोबारा मिलना भी उनके लिए खुशी की बात रही। मांडविया ने लिखा कि भारत की खेलों में प्रगति और उसके भविष्य को लेकर लोगों का उत्साह देखकर उन्हें अच्छा लगा।

हुसैन अल-मुसल्लम से भी की मुलाकात

एशियन गेम्स में भारतीय दल का समर्थन करने के लिए जापान पहुंचे मांडविया ने शनिवार को ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया के डायरेक्टर जनरल और वर्ल्ड एक्वेटिक्स के अध्यक्ष कैप्टन हुसैन अल-मुसल्लम से भी मुलाकात की।

इस दौरान भारत के राष्ट्रीय खेल महासंघों और उनके संबंधित एशियन फेडरेशन के बीच सहयोग मजबूत करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही भारत में एक्वेटिक स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने, जमीनी स्तर पर खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़ाने और युवा प्रतिभाओं को आगे लाने के तरीकों पर भी बात हुई।

एशियन गेम्स में भारत का अभियान जारी

एशियन गेम्स 2026 में भारत का अभियान ओपनिंग सेरेमनी से पहले ही शुरू हो चुका है। टेकबॉल में क्विम्सी जोआकिम डिसूजा महिला एकल सेमीफाइनल में हार के बाद अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगी।

वहीं, भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने क्वार्टर फाइनल में मेजबान जापान को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है। सेमीफाइनल में उसका मुकाबला बांग्लादेश से होगा।

DUSU Election Result 2026 LIVE: वोटों की गिनती जारी, ABVP-NSUI में कांटे की टक्कर; हर अपडेट यहां

तीन कंपनियों में सेंधमारी की Google Gemini, टेस्ट के दौरान चौकाने वाले दावे

उधमपुर के जंगल में छिपे जैश के 6 आतंकी! खून से सने पैरों के मिले निशान, सुरक्षा बलों ने 2 को किया ढेर

पेंशन, प्यार और पुलिस... 70 साल के दादाजी का यंग महिला दोस्त पर आया दिल! परेशान दादी ने दर्ज कराई FIR

NGT के समापन सत्र का PM नरेंद्र मोदी ने किया उद्घाटन, हाइड्रोजन ट्रेन से सोलर एनर्जी तक भारत के फोकस पर की बात