Asian Games 2026: टेकबॉल सेमीफाइनल में क्विम्सी जोआकिम हारीं, ब्रॉन्ज मेडल के लिए युइना सकामोटो से भिड़ेंगी

Asian Games Teqball: एशियन गेम्स 2026 टेकबॉल सेमीफाइनल में क्विम्सी जोआकिम को हार का सामना करना पड़ा। अब वह ब्रॉन्ज मेडल के लिए जापान की युइना सकामोटो से भिड़ेंगी।
Quimcy Joaquim Dsouza Lost In Teqball Semi Final
क्विम्सी जोआकिम (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Quimcy Joaquim Dsouza Lost In Teqball Semi Final: भारत की क्विम्सी जोआकिम डिसूजा को एशियन गेम्स 2026 के टेकबॉल महिला एकल सेमीफाइनल में इंडोनेशिया की इमा सुमाया के खिलाफ 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को नागोया सिटी हिगाशी स्पोर्ट्स सेंटर में खेले गए मुकाबले में हार के साथ क्विम्सी का गोल्ड मेडल जीतने का सपना टूट गया।

डेब्यू में की शानदार शुरुआत

एशियन गेम्स में डेब्यू कर रहीं 24 साल की क्विम्सी ने मुकाबले की शानदार शुरुआत की और पहला सेट 12-7 से अपने नाम किया। इसके बाद इमा सुमाया ने दूसरे सेट में वापसी की और 12-9 से जीत हासिल कर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।

तीसरे सेट में क्विम्सी ने शुरुआत में 3-0 की बढ़त बनाई और स्कोर 4-1 तक पहुंचाया। हालांकि, सुमाया ने फिर वापसी की और निर्णायक सेट 12-7 से जीतकर फाइनल में जगह बना ली।

जापानी खिलाड़ी से होगी भीड़ंत

सेमीफाइनल में हार के बाद क्विम्सी अब रविवार को ब्रॉन्ज मेडल मैच खेलेंगी। उनका मुकाबला वर्ल्ड नंबर-7 जापान की युइना सकामोटो से होगा। इस मैच में जीत भारत को एशियन गेम्स में टेकबॉल का पहला मेडल दिला सकती है।

क्विम्सी ने टूर्नामेंट की शुरुआत ग्रुप ए में जापान की टॉप सीड युइना सकामोटो को 2-1 से हराकर की थी। पहला सेट 10-12 से गंवाने के बाद उन्होंने दूसरा सेट 12-11 और तीसरा सेट 13-11 से जीता था। इसके बाद उन्होंने कंबोडिया की कोएमियन डीवाई को सीधे सेटों में 12-9, 12-7 से हराया। ग्रुप में दो जीत के साथ क्विम्सी टॉप पर रहीं और सीधे सेमीफाइनल में पहुंच गईं।

Quimcy Joaquim Dsouza Lost In Teqball Semi Final
Asian Games में खिलाड़ियों के उड़े होश! दक्षिण कोरिया के मैच में बजा उत्तर कोरिया का राष्ट्रगान, VIDEO

मिक्स्ड डबल्स में दिखाया दम

क्विम्सी जोआकिम डिसूजा ने मोहम्मद अनस इमरान बेग के साथ मिक्स्ड डबल्स में भी हिस्सा लिया। भारतीय जोड़ी ने अपने ग्रुप के पहले मैच में फिलीपींस की जोआना अबुलेंसिया और प्रिंस अगस्टिन को हराया।

टेकबॉल की शुरुआत हंगरी में हुई थी। ये खेल फुटबॉल के खेल कौशल को एक घुमावदार टेबल के साथ जोड़ता है और इसमें फुटबॉल व सेपक टकराव के कुछ तत्व भी देखने को मिलते हैं।