पीवी सिंधु   (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: जापान से 1-3 से हारी भारतीय महिला बैडमिंटन टीम, क्वार्टर फाइनल में सफर खत्म

Asian Games Badminton: एशियन गेम्स 2026: भारतीय महिला बैडमिंटन टीम क्वार्टर फाइनल में जापान से 1-3 से हारकर बाहर हो गई। केवल त्रिशा-गायत्री की जोड़ी ही जीत दर्ज कर सकी।

सृष्टि मौर्य

Indian Womens Badminton Team Knocked Out: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला बैडमिंटन टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में समाप्त हो गया। मंगलवार को भारत को जापान के खिलाफ 1-3 से हार का सामना करना पड़ा। त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने डबल्स मुकाबला जीतकर भारत की वापसी की उम्मीद जगाई, लेकिन सिंगल्स के तीनों मुकाबले भारत के पक्ष में नहीं रहे।

सिंधु को यामागुची ने हराया

मुकाबले की शुरुआत भारत के लिए अच्छी नहीं रही। दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को दुनिया की नंबर-3 खिलाड़ी अकाने यामागुची के खिलाफ 23-21, 18-21, 6-21 से हार मिली। सिंधु ने पहला गेम 23-21 से जीतकर अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन यामागुची ने अगले दोनों गेम जीतकर जापान को बढ़त दिला दी।

इसके बाद उन्नति हुड्डा का सामना 2022 की वर्ल्ड जूनियर चैंपियन और मौजूदा वर्ल्ड नंबर-7 टोमोका मियाजाकी से हुआ। मियाजाकी ने उन्नति को 21-16, 21-18 से हराया। इस जीत के साथ जापान ने भारत पर 2-0 की बढ़त बना ली।

त्रिशा-गायत्री ने भारत की उम्मीदें बनाए रखीं

इसके बाद त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद की जोड़ी ने भारत को मुकाबले में बनाए रखा। दोनों ने डबल्स मुकाबले में युकी फुकुशिमा और मायु मात्सुमोतो की जोड़ी को 21-17, 21-16 से हराया। इस जीत के बाद भारत ने स्कोर 1-2 कर दिया और मुकाबले में वापसी की उम्मीद बनी रही।

निर्णायक मुकाबले में तन्वी शर्मा हारीं

चौथे मुकाबले में तन्वी शर्मा के सामने पूर्व विश्व चैंपियन नोजोमी ओकुहारा थीं। ओकुहारा ने तन्वी को 21-12, 21-10 से हराकर जापान की जीत पक्की कर दी। इस हार के साथ भारतीय महिला बैडमिंटन टीम एशियन गेम्स 2026 में पदक की दौड़ से बाहर हो गई।

महिला बैडमिंटन टीम का रिकॉर्ड

भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने एशियन गेम्स में अब तक सिर्फ एक पदक जीता है। 2014 में भारतीय टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया था। पिछले एशियन गेम्स में भी भारत का सफर क्वार्टर फाइनल में ही समाप्त हुआ था।

2023 में भारतीय टीम को थाईलैंड के खिलाफ 0-3 से हार मिली थी। इस बार भारतीय टीम ने टूर्नामेंट की शुरुआत कजाकिस्तान को 3-0 से हराकर की थी, लेकिन जापान के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में उसे 1-3 से हार का सामना करना पड़ा।

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच

मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करती है SC-ST एक्ट की धारा 18-A, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल, CJI करेंगे सुनवाई

वीजा-फ्री एंट्री की सुविधा पर मलेशिया जा रहे यात्री रहे अलर्ट, भारतीय हाई कमीशन ने क्यों चेताया ?