17 साल बाद भारत में लौट रही बैडमिंटन की सबसे बड़ी जंग, भिड़ेंगे दुनिया के टॉप खिलाड़ी; जानिए पूरी अपडेट

BWF World Championship: 17 साल बाद भारत में आयोजित हो रही BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 का पूरा शेड्यूल, स्थान और ऑनलाइन टिकट के साथ लाइव स्ट्रीमिंग की डिटेल्स जानें।
Badminton's biggest showdown returns to India after 17 years
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 (सोर्स- AI Image)
Updated on

BWF World Championship 2026 Updates: बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 नई दिल्ली में 17 से 23 अगस्त तक आयोजित की जाएगी, जिसमें दुनिया के शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। भारत में ये प्रतियोगिता 17 साल बाद आयोजित की जा रही है। बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का 30वां संस्करण इंदिरा गांधी एरीना में खेला जाएगा। इस चैंपियनशिप में पांच कैटेगरी में मुकाबले खेले जाएंगे-

  • मेंस सिंगल्स

  • विमेंस सिंगल्स

  • मेंस डबल्स

  • विमेंस डबल्स

  • मिक्स्ड डबल्स

कैसे होंगे मुकाबले?

प्रतियोगिता की शुरुआत ओपनिंग राउंड से होगी, जिसके बाद नॉकआउट स्टेज खेला जाएगा। राउंड ऑफ 64, राउंड ऑफ 48, राउंड ऑफ 32 और राउंड ऑफ 16 के बाद क्वार्टरफाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल खेला जाएगा। शुरुआती स्टेज 17 और 18 अगस्त के बीच खेला जाएगा।

राउंड ऑफ 32, 19 अगस्त को और राउंड ऑफ 16, 20 अगस्त को होगा। 21 अगस्त को क्वार्टर-फाइनल और 22 अगस्त को सेमीफाइनल होगा। फाइनल मुकाबले 23 अगस्त को आयोजित होंगे।

Badminton's biggest showdown returns to India after 17 years, Check Schedule
बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप 2026 शेड्यूल (सोर्स- AI Image)

ऑनलाइन बुकिंग और लाइव स्ट्रीमिंग

बैडमिंटन के इस घमासान चैंपियनशिप को लाइव देखने के लिए खेल प्रेमियों में भारी उत्साह है, जिसके लिए आधिकारिक डिजिटल टिकट पार्टनर प्लेटफॉर्म्स पर ऑनलाइन टिकटों की बिक्री शुरू कर दी गई है। इंदिरा गांधी इनडोर एरीना में होने वाले शुरुआती राउंड्स से लेकर खिताबी मुकाबलों तक के लिए अलग-अलग श्रेणियों में डेली पास और सीजन टिकट्स उपलब्ध कराए गए हैं।

जो प्रशंसक स्टेडियम नहीं पहुंच पाएंगे, उनके लिए भारत में स्पोर्ट्स-18 नेटवर्क पर मैचों का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जबकि जियोसिनेमा ऐप और वेबसाइट पर पूरे टूर्नामेंट की मुफ्त लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।

Badminton's biggest showdown returns to India after 17 years
दिल्ली में तिरंगे के साथ गूंजा फिटनेस का संदेश, 1000 से ज्यादा युवाओं ने निकाली हर घर तिरंगा साइकिल यात्रा

घरेलू दर्शकों के लिए लाभ

इस बार भारतीय दल अपनी सरजमीं और घरेलू दर्शकों के जबरदस्त समर्थन के बीच इतिहास रचने के इरादे से कोर्ट पर उतरेगा। भारत की ओर से दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु, पूर्व विश्व नंबर-1 किदांबी श्रीकांत और थॉमस कप विजेता टीम के स्टार खिलाड़ी एचएस प्रणय और लक्ष्य सेन जैसे दिग्गज अपनी चुनौती पेश करेंगे।

इसके अलावा, चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी की स्टार मेंस डबल्स जोड़ी पर भी देश को गोल्ड मेडल दिलाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। क्योंकि भारत ने साल 2009 में हैदराबाद के बाद पहली बार इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप की मेजबानी हासिल की है, इसलिए भारतीय खिलाड़ियों के पास पदक तालिका में शीर्ष पर आने का ये एक सुनहरा मौका है।

Navbharat Live
navbharatlive.com