Asian Games 2026: भारत की महिला टेबल टेनिस टीम क्वार्टर फाइनल में, थाईलैंड को 3-2 से हराया

Asian Games Table Tennis: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने थाईलैंड को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। अब सेमीफाइनल के लिए नॉर्थ कोरिया से मुकाबला होगा।
Indian W Table Tennis Team In Quarter Final
यशस्विनी घोरपड़े (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Indian W Table Tennis Team In Quarter Final: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने मंगलवार को थाईलैंड को 3-2 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। भारतीय टीम एक समय मुकाबले में 1-2 से पीछे थी, लेकिन यशस्विनी घोरपड़े और श्रीजा अकुला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को जीत दिलाई।

यशस्विनी घोरपड़े ने मुकाबले में दो जीत दर्ज की और भारत को मैच में बनाए रखा। इसके बाद श्रीजा अकुला ने ओलंपियन और एशियन गेम्स पदक विजेता सुथासिनी सावेत्ताबुत को 3-1 से हराकर भारत की जीत पक्की कर दी। श्रीजा ने ये मुकाबला 9-11, 11-6, 12-10, 11-8 से जीता। क्वार्टर फाइनल में भारतीय टीम का सामना नॉर्थ कोरिया से होगा।

टेबल टेनिस में भारत के तीन पदक

भारत ने अब तक एशियन गेम्स टेबल टेनिस में तीन कांस्य पदक जीते हैं। 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम ने देश के लिए टेबल टेनिस का पहला पदक जीता था। इसके बाद शरत कमल और मनिका बत्रा ने मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक हासिल किया। 2023 हांगझोऊ एशियन गेम्स में सुतीर्था मुखर्जी और अयहिका मुखर्जी ने महिला डबल्स में कांस्य पदक जीता था।

सॉफ्ट टेनिस में जय मीना की जीत

सॉफ्ट टेनिस में जय मीना ने ग्रुप डी के अपने एकमात्र मुकाबले में पाकिस्तान के हुसैन अरैन को 4-0 से हराया और नॉकआउट में जगह बनाई। महिला वर्ग में आध्या तिवारी को ग्रुप डी के मुकाबले में थाईलैंड की अलीशा जिग्लर के खिलाफ 1-4 से हार मिली। नॉकआउट में पहुंचने के लिए उन्हें अपना अगला मुकाबला पाकिस्तान की कायनात शालवानी के खिलाफ जीतना होगा।

Indian W Table Tennis Team In Quarter Final
Asian Games: भारत-जापान क्रिकेट मैच में बारिश का असर, टॉस जीतकर भारत ने चुनी बल्लेबाजी; 5 ओवर का होगा मुकाबला

कराटे में चेतन भट्ट पदक से चूके

कराटे में भारत के चेतन भट्ट पुरुषों की 84 किग्रा कुमाइट में कांस्य पदक जीतने से चूक गए। कांस्य पदक मुकाबले में उन्हें चीनी ताइपे के चुंग मेंग-यू के खिलाफ सेंशु के आधार पर हार मिली। मुकाबला 1-1 से बराबर रहा, लेकिन सेंशु के कारण मेंग-यू को विजेता घोषित किया गया। इससे पहले चेतन सेमीफाइनल में जॉर्डन के मोहम्मद अलजा'फारी से 8-0 से हार गए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com