माहेश्वरी चौहान (सोर्स- सोशल मीडिया)
खेल

Asian Games 2026: भारत को महिला स्कीट टीम में कांस्य, सॉफ्ट टेनिस में भी पदक पक्का

Asian Games Skeet: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने महिला स्कीट शूटिंग टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। वहीं, जय मीना ने सॉफ्ट टेनिस के सेमीफाइनल में पहुंचकर पदक पक्का किया।

सृष्टि मौर्य

Asian Games 2026 India Medal Tally: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने बुधवार को शूटिंग में एक और पदक अपने नाम किया। परिनाज धालीवाल, रजिया ढिल्लों और माहेश्वरी चौहान की तिकड़ी ने महिला स्कीट टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। तीन दिनों के क्वालिफिकेशन राउंड के बाद भारतीय टीम ने कुल 331 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया।

चीन को मिला गोल्ड

चीन की चे यूफेई, जियान यिटिंग और जियांग चाओयू की टीम ने 347 अंक के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कजाकिस्तान की असेम ओरिनबे, जोया पिस्कुन और एडेल सदाकबायेवा ने 336 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

इससे पहले ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर ने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल के क्वालिफिकेशन में 579-20x के स्कोर के साथ तीसरा स्थान हासिल कर फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि, टीम इवेंट में ईशा सिंह, मनु भाकर और सुरुचि सिंह की भारतीय टीम कांस्य पदक से चूक गई और वियतनाम से पीछे रहकर चौथे स्थान पर रही।

जय मीना ने पक्का किया पदक

भारत के जय मीना ने भी सॉफ्ट टेनिस में शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में शेरविन नुगुइट के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की। इसके साथ ही उन्होंने एशियन गेम्स में सॉफ्ट टेनिस में भारत का पहला पदक पक्का कर दिया। मीना और नुगुइट के बीच मुकाबला 3-3 की बराबरी पर था।

निर्णायक गेम में मीना 3-5 से पीछे चल रहे थे, लेकिन उन्होंने लगातार चार अंक जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। सेमीफाइनल में मीना का सामना जापान के ताकुया कुरोसाका और चीनी ताइपे के यू-सुंग चांग के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल के विजेता से होगा। सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाड़ियों को कांस्य पदक मिलेगा, जबकि जीतने वाले खिलाड़ी स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला करेंगे।

पदक तालिका में भारत आठवें स्थान पर

एशियन गेम्स 2026 की पदक तालिका में भारत फिलहाल एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य समेत कुल आठ पदकों के साथ आठवें स्थान पर है। 2023 में हुए पिछले एशियन गेम्स में भारत ने कुल 107 पदक जीते थे और चौथे स्थान पर रहा था। यह एशियन गेम्स में भारत का अब तक का सबसे बेहतर प्रदर्शन है।

एशियन गेम्स 2026 पदक तालिका - शीर्ष 10 देश

रैंकदेश स्वर्ण रजत कांस्यकुल पदक
1चीन3513957
2जापान11171947
3दक्षिण कोरिया641828
4कजाकिस्तान62513
5थाईलैंड4116
6हांगकांग, चीन35513
7ताजिकिस्तान2114
8भारत1449
9उज्बेकिस्तान1416
10चीनी ताइपे1359

दिवाली की सुबह जम्मू से जापान तक कांपी धरती! जापान में 5.7 और कश्मीर के बारामूला में 3.3 तीव्रता का भूकंप

दिवाली पर कैसा रहेगा आपके इलाके का मौसम, जानें पूर्वी भारत से दक्षिणी भारत तक का Weather Update

दीपावली की पूर्व शाम दिल्ली की हवा पिछले 10 सालों में सबसे खराब! आतिशबाजी के बाद हालात और बिगड़ने के आसार

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी